एक्सप्लोरर

दोस्त हो तो ऐसा! मौत के मुंह में जा रहा था साथी, शख्स ने अपनी जान पर खेलकर यूं बचाई उसकी जिंदगी- Video

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने मौत के मुंह में जा रहे अपने साथी को अपनी सूझबूझ से सुरक्षित बचा लिया.

हादसे किसी के भी साथ हो सकते हैं और कहीं भी, कभी-भी हो सकते हैं. इनका कोई समय नहीं होता और ना ही कोई निश्चित जगह होती है. अक्सर लोग अनजाने में इन हादसों का शिकार हो जाते हैं. कई बार दूसरे लोगों की सतर्कता के कारण उनकी जान बच जाती है, तो कई बार इन हादसों के कारण उनकी जान चली जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने मौत के मुंह में जा रहे अपने साथी को अपनी सूझबूझ से सुरक्षित बचा लिया.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का वक्त है और एक शख्स अपनी दुकान को बढ़ा रहा है. जब शख्स अपनी दुकान का शटर नीचे गिरा रहा होता है, ठीक तभी वो करंट की चपेट में आ जाता है. शख्स करंट लगने की वजह से शटर से जाकर चिपक जाता है और इलेक्ट्रिक झटकों के कारण जोर-जोर हिलने लगता है. 

दोस्त ने बचाई जान 

पास खड़ा उसका साथी यह सबकुछ देख रहा होता है. पहले तो वह समझ ही नहीं पाता कि उसे क्या हो रहा है. जब वो शख्स की तरफ अपने कदम बढ़ाता है और उसे शटर से अलग करने की कोशिश करता है, ठीक तभी उसे भी करंट लगता है, जिसके बाद वो डर के मारे पीछे हट जाता है और फिर सोचने लगता है कि अपने साथी को कैसे बचाए. पहले वो इधर-उधर देखता है कि कुछ मिल जाए, ताकि वह अपने दोस्त को करंट की चपेट से बचा सके. हालांकि तभी उसे एक आइडिया आता है. वो तुरंत अपने गले से गमछा उतारता है और अपने साथी के गले में फंसाकर उसे पीछे की ओर खींच लेता है. इस एक प्रयास की वजह से उसकी जान बच जाती है.

क्या बोले यूजर्स?

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के रिएक्शन्स दिए हैं. एक यूजर ने कहां, 'शख्स ने अच्छा काम किया. लेकिन बेहतर होता कि वह कपड़ा थोड़ा और नीचे से खींचता.' एक दूसरे यूजर ने कहा, 'उसने अपने दोस्त को मौत के मुंह से घसीट लिया.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ये शख्स एक सच्चा दोस्त है.'

ये भी पढ़ें: VIDEO: मजे से सूप पी रहा था शख्स, पूरा पीने के बाद डिब्बे में तैरता नजर आया ये 'जिंदा जानवर', उड़ गए होश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget