एक्सप्लोरर

गुस्साए शेर से पंगा लेने की कोशिश पड़ी भारी, एक झटके में ही चबा डाला हाथ- Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बिना वजह शेर से उलझता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर गुस्साया हुआ है और मुंह फाड़कर खड़ा है.

Lion Attack Viral Video: वीडियो बनाने के लिए लोग कई बार अपनी जान को खतरे में डाल देते हैं. आपने सोशल मीडिया पर ऐसी हजारों वीडियो देखी होंगी, जिनमें लोग सिर्फ कुछ व्यूज़ और लाइक्स के लिए खतरनाक जानवरों से पंगे लेने लग जाते हैं. उन्हें इस बात का भी खौफ नहीं होता कि जानवर उनपर हमला बोल सकते हैं. वो उन्हें ऐसे ट्रीट करते हैं, जैसे कोई खूंखार जानवर नहीं, बल्कि कोई गली-कूचे में घूमने वाला पालतू जानवर हो. अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर ऐसी ही एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपका भी दिल कांप उठेगा.

ट्विटर पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बिना वजह शेर से उलझता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर गुस्साया हुआ है और मुंह फाड़कर खड़ा है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि इस समय कोई भी उसके सामने आया, तो वो उसे बेरहमी से मारकर कच्चा चबा डालेगा. लेकिन एक शख्स को न जाने क्या सूझी कि वो बब्बर शेर से ही उलझने की कोशिश करने लगा. उसके मुंह में अपनी उंगली डालने का प्रयास करने लगा.

पिंजरे में बंद था शेर, फिर भी बोल दिया हमला

शख्स ने कई बार पिंजरे में बंद शेर को छेड़ने की कोशिश की. हालांकि हर बार वो बच निकलता. लेकिन शेर भी अब एक्टिव मोड में आ चुका था. उसने अब सोच लिया था कि शख्स की ऐसी-तैसी करनी है. बस फिर क्या था, शख्स की हरकतों से परेशान होकर शेर ने मौका पाते ही उसका हाथ अपने मुंह में जकड़ लिया. इसके बाद शख्स खुद को शेर के जबड़े से छुड़ाने की कोशिशें करने लगा. लेकिन शेर ने उसका हाथ इतनी कसकर जकड़ रखा था कि लाख दम लगाने के बावजूद शख्स अपना हाथ छुड़ा नहीं पाया.

लोग बनाते रहे वीडियो

हालांकि बहुत प्रयास के बाद आखिरकार शेर ने उसका हाथ छोड़ दिया. इसी के साथ यह वीडियो खत्म हो जाता है. वीडियो को देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शख्स के हाथ का बहुत बुरा हाल हुआ होगा. क्योंकि शेर ने पूरी ताकत से उसका हाथ अपने जबड़े में कसा हुआ था. यहां हैरान करने वाली बात यह रही कि आसपास खड़े लोगों ने शख्स को शेर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश नहीं की. वो बस घटना का वीडियो बनाते रहे.

ये भी पढ़ें: पूरी दुनिया में फैल रहा 'डायबिटीज' का कहर! 2050 तक एक अरब आबादी को हो जाएगी ये बीमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget