एक्सप्लोरर

पीछे से आ रही ट्रेन का वीडियो बना रहा था शख्स, खौफनाक हादसे का हुआ शिकार, देखें Video

Train Accident Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन के आगे खड़ा होकर वीडियो बनाता नजर आ रहा है.

Train Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन स्टंट का कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. कुछ स्टंट्स सक्सेसफुली कंप्लीट कर लिए जाते हैं तो कुछ स्टंट्स की वजह से लोगों को बुरी स्थिति का सामना करना पड़ जाता है. कई बार तो स्टंट के चलते कुछ लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ गई है. वीडियो और रील बनाने के इस दौर में लोगों के बीच पॉपुलर होने की होड़ सी मच गई है और इसी होड़ ने कई जिंदगियों को खतरे में डालने का काम किया.

दरअसल सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन के आगे खड़ा होकर वीडियो बनाता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पटरी के ठीक बगल में खड़ा है. जबकि पीछे से ट्रेन आ रही है. शख्स मजे से पीछे से आ रही ट्रेन की वीडियो बना रहा था. हालांकि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके साथ आगे कितना बुरा घटित होने वाला है.

ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर

शख्स अपनी ही धुन में मग्न था. उसे लगा कि शायद वो ट्रेन के रास्ते में नहीं खड़ा है. हालांकि जैसे ही ट्रेन आई, वह शख्स को जोरदार टक्कर मारते हुए चली गई. टक्कर इतनी तेज थी कि शख्स के हाथ से मोबाइल छूटकर गिर गया और वह खुद भी चोटिल होकर जमीन पर गिर पड़ा. अब आगे क्या हुआ, इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि कुछ यूजर्स कमेंट सेक्शन में यह दावा कर रहे हैं कि वह जिंदा बच गया है. 

पहले भी हुए हैं कई हादसे

ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी ने ट्रेन को खिलौना समझने की गलती की हो. इससे पहले भी कई लोग वीडियो बनाने की वजह से ट्रेन हादसे का शिकार हो चुके हैं. ट्रेन हादसों से जुड़ी कई वीडियो रोजाना इंटरनेट पर वायरल होती रहती है. कई लोग तो इन हादसों में अपनी जान तक गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: खाना देने गए शख्स पर मगरमच्छ ने कर दिया 'जानलेना अटैक', सामने आया खौफनाक Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget