एक्सप्लोरर

Watch: एवलॉन्च के दौरान जान हथेली पर लेकर पहाड़ पर चढ़ा शख्स, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

माउंटेनर लेलैंड निस्की (Leland Nisky) पहाड़ों पर बर्फ के रास्ते पर चलते हुए ऊपर चढ़ रहा था तभी हिमस्खल (Avalanche) में फंस जाता है...

हिमस्खलन (Avalanche) के दौरान पहाड़ पर चढ़ने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बेहद ही डरावने वीडियों में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक शख्स हिमस्खलन के दौरान कैसे जान को खतरे में डालते हुए पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है. पर्वतारोही (Mountain Climber) ने जमीन से करीब 400 फीट ऊपर हिमस्खलन की चपेट में आने पर अपने अनुभव को साझा किया है. माउंटेनर लेलैंड निस्की (Leland Nisky) कोलोराडो में पहाड़ों पर बर्फ के रास्ते पर चलते हुए ऊपर चढ़ रहा था तभी हिमस्खल में फंस जाता है. फिर वो अपने टूल्स के माध्यम से ऊपर चढ़ने की कोशिश करते दिखाई देता है. ये दृश्य बेहद ही डरावना और होश उड़ाने वाला था.

हिमस्खल के दौरान पहाड़ पर चढ़ता शख्स

क्लाइंबिंग मैग्जीन (Climbing Magazine) के मुताबिक वह अकेला था. अनियंत्रित और बड़े हिमस्खलन को लेकर वो रास्ते से अवगत था. 8 फरवरी की सुबह कम खतरे का पूर्वानुमान देखते हुए उसने चढ़ाई के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया. लेकिन उसका फैसला सही नहीं था. वो आगे बढ़ रहा था इस बीच जो हुआ वो उनके जीवन के सबसे भयंकर और खौफनाक अनुभवों में से था. इंस्टाग्राम वीडियो (Instagram Video) में साफ तौर से देखा जा सकता है कि पर्वतारोही लेलैंड निस्की (Leland Nisky) को पहाड़ के किनारे पर बर्फ के बीच कुल्हाड़ी की तरह एक टूल्स का उपयोग करते हुए दिखाया गया है.

https://www.instagram.com/p/CZzo9CrJBNW/?utm_source=ig_web_copy_link

बेहद ही डरावना अनुभव

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जब हिमस्खलन (Avalanche) हिट होता है तो वो खुद को अपने स्थान पर सुरक्षित करने के लिए टूल्स का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. बर्फ ऊपर से लगातार गिरती रहती है. यह सब तब होता है जब वो जमीन से करीब 400 फीट की ऊंचाई पर थे. पर्वतारोही ने क्लाइंबिंग पत्रिका को बताया है कि उन्होंने बर्फ को गिरते नहीं देखा था.

दो मिनट तक चलने वाले हिमस्खलन से वह कैसे बचे, इस बारे में निस्की ने कहा, "मुझे पता था कि अगर मैं डरता रहा तो शायद मैं मर जाता, इसलिए मैंने अपनी सांस को नियंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित किया और उपकरण की मदद से पहाड़ को मजबूती के साथ पकड़ा." इस महीने की शुरूआत में शेयर किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लोग इस खूब कमेंट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

क्या सच में होते हैं एलियंस? पाकिस्तान में एलियंस का विमान दिखने का दावा, वीडियो भी आया सामने

रोजाना 30 हजार से ज्यादा लोग करते हैं इस शख्स की डिनर प्लेट का इंतजार, ये है खास बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget