एक्सप्लोरर

शख्स की आइसक्रीम से निकला सांप! तस्वीरें देख मुंह को आ जाएगा कलेजा, जानें पूरा मामला

Snake in ice cream: घटना थाइलैंड की बताई जा रही है, जहां एक शख्स को आइसक्रीम खाने के दौरान एक मरा हुआ सांप दिखाई दिया जिसके बाद उसकी हालत पतली हो गई और वो घबरा गया.

फर्ज करें कि भरी गर्मी में आप दुकान से आइसक्रीम खरीद कर लाएं और उसे जैसे ही पैकेट के बाहर निकालें तो उसमें सांप जमा हुआ आपको दिख जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर है नजारा सोचकर ही आपकी रूह कांप गई होगी. कई बार कंपनी की लापरवाही की वजह से लोगों के खाने के सामानों में इस तरह की खतरनाक चीजें देखने को मिल जाती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी ही घटना का जिक्र लोग कर रहे हैं, जिसमें एक शख्स के होश उस वक्त उड़ गए जब उसकी आइसक्रीम में सांप निकल आया.

आइसक्रीम में निकला सांप

घटना थाइलैंड की बताई जा रही है, जहां एक शख्स को आइसक्रीम खाने के दौरान एक मरा हुआ सांप दिखाई दिया, जिसके बाद उसकी हालत पतली हो गई और वो घबरा गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना थाईलैंड के मुएंग रत्चबुरी क्षेत्र की है, यहां रेबन नक्लेनगबून नाम के एक शख्स ने जब आइसक्रीम खरीदी तो उसे उसमें एक काले और पीले रंग का सांप दिखाई दिया. यह सांप जहरीला था और शख्स ने आइसक्रीम खाने से पहले ही इसे देख लिया था. घबराए शख्स ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई.

जहरीला था सांप!

वायरल तस्वीरों में आप देख पा रहे होंगे कि आइसक्रीम के अंदर काले और पीले रंग का सांप दिखाई दे रहा है. जो कि करैत प्रजाति का मालूम होता है. करैत सांप बेहद जहरीले और जानलेवा होते हैं. हालांकि सांप मरा हुआ था, लेकिन अगर शख्स इसे गलती से खा लेता तो उसकी हालत बिगड़ सकती थी. भारत में इससे पहले ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं जहां खाने के सामानों में कभी छिपकली तो कभी मेंढक की टांग निकल आई थी.

यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो

घबरा गए यूजर्स

पोस्ट को เรย์แบน นักเลงบุญ ปากท่อ เมืองราชรี नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई बाल-बाल बच गया. एक और यूजर ने लिखा..भाई पैकेट पर स्नैक आइसक्रीम तो नहीं लिखा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अरे बाप रे, मै तो डर गया.

यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
195 Kisses Record Viral Video: 30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
Cute Baby Mud Viral Video: मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
Maharashtra Flood Viral Video: बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget