एक्सप्लोरर

Trending News: पति से पूछे बिना महिला ने खरीदा मोबाइल फोन, पत्नी के मर्डर के लिए शख्स ने भिजवाए कॉन्ट्रैक्ट किलर

Trending News: महिला ने पति की परमिशन के बिना मोबाइल फोन खरीद लिया. पत्नी के इस कदम से गुस्साए शख्स ने उसे मारने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर तक हायर कर लिए.

Man Hires Contract Killer To Murder Wife: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शख्स ने जरा सी बात पर पत्नी को मरवाने के लिए गुंडो को सुपारी दे दी. बात सिर्फ इतनी सी थी कि इस महिला ने जरा से टाइम पास के लिए और बोरियत को दूर करने के लिए पति की परमिशन के बिना मोबाइल फोन खरीद लिया. पत्नी के इस कदम से गुस्साए शख्स ने उसे मारने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर तक हायर कर लिए. 

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के 40 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या के लिए कथित तौर पर सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला का जुर्म सिर्फ पति का आज्ञा के बिना मोबाइल फोन खरीदना था. 

आरोपी द्वारा कथित रूप से धारदार चीजों से हमला करने के कारण महिला को कई गंभीर चोटें भी आई हैं. महिला गले में बड़ा सा कट लग गया जिसके कारण सात टांके लगाने पड़े. घटना गुरुवार देर रात कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके नरेंद्रपुर में हुई. रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब एक अन्य व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसे हमलावर ने भर्ती किया था.

ये भी पढ़ें: Watch: Punjab Election 2022 में चन्नी की थॉर के रूप में एंट्री, पंजाब में गर्माया Video War

नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, 'महिला के मुताबिक, उसने कुछ महीने पहले अपने पति से स्मार्टफोन खरीदने के लिए कहा था, जिसे उसने मना कर दिया. ट्यूशन क्लास देकर कुछ पैसे कमाने वाली महिला ने 1 जनवरी को एक स्मार्टफोन खरीदा था. जब पति को इस बारे में पता चला तो वह भड़क गया और उसे जान से मारने की धमकी दी.'

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात वह व्यक्ति घर का दरवाजा बंद करने गया था. लेकिन, वह अपने कमरे में नहीं लौटा. कुछ गड़बड़ महसूस होने पर, महिला उसकी तलाश में गई और दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की.

ये भी पढ़ें: Trending News: अचानक हुआ कुछ ऐसा, महिला को नाव में ही देना पड़ा जुड़वा बच्चों को जन्म

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खून से लथपथ महिला घर से भागने में सफल रही और शोर मचाया. महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग उसे बचाने दौड़ पड़े. उन्होंने एक हमलावर और पति को पकड़ लिया. हालांकि, दूसरा हमलावर भागने में सफल रहा. पति की पहचान राजेश झा के रूप में हुई और हमलावर की पहचान सुरजीत के रूप में हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget