एक्सप्लोरर

Video: रेगिस्तान में प्यासे भटक रहे भेड़िए को शख्स ने पिलाया पानी, हर कोई कर रहा सराहना

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक प्यासे भेड़िए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें भेड़िया रेगिस्तान से निकलकर एक शख्स के पास आता है और वह शख्स उसे बोतल से पानी पिलाते नजर आ रहा है.

Wolf Viral Video: 'जल ही जीवन है' यह कहावत हम सभी ने सुनी ही है. धरती पर पाए जाने वाले सभी जीवों के साथ ही पेड़-पौधों को भी जिंदा रहने और हरा-भरा रहने के लिए पानी की जरूरत पड़ती है. फिलहाल लगातार हो रही पेड़ों की कटाई और पानी की बर्बादी के कारण धरती पर कई जगह लोगों के साथ ही जानवरों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है. ऐसे में आए दिन हम इंसानों के साथ ही जानवरों को काफी दूर का सफर करते देखते हैं.

हाल ही के दिनों में हमने गिलहरी से लेकर दूसरे प्यासे जानवरों को इंसानों के पास आकर पीने की लिए पानी की गुहार लगाते देखा है. फिलहाल इन दिनों ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्यासे भेड़िए को रेगिस्तान से निकल कर एक शख्स के पास आते देखा जा रहा है. जिसके बाद शख्स उसे पानी पीने के लिए देता है और वह भेड़िए फटाफट पानी पीने लगता है.

भेड़िए को पानी पिला रहा शख्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. ट्विटर पर यह वीडियो @_B___S नाम के अकाउंट के साथ ही आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने भी पोस्ट किया है. वीडियो में एक भेड़िया रेगिस्तान से निकलकर वहां घूमने आए एक पर्यटक के पास आता है और वह शख्स उस भेड़िए की ओर अपनी पानी की बोतल बढ़ा देता है. जिससे गिर रहे पानी को भेड़िया लगातार अपनी जीभ से पीने लगता है.

वीडियो को मिले 12 मिलियन व्यूज

भेड़िए की प्यास बुझने के बाद शख्स उसके शरीर को ठंडा करने के लिए उसके ऊपर पानी को छिड़क देता है. जिससे भेड़िए को काफी राहत मिलती है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12.3 मिलियन तकरीबन एक करोड़ 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं वीडियो को देख यूजर्स भेड़िए को पानी पिला रहे शख्स की सराहना कर रहे हैं. वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि इस तरह से जानवरों और इंसानों का मिलना सही नहीं है.

यह भी पढ़ेंः Video: महिला खिलाड़ी ने जिस फुटबॉल को मारी किक, वो ही पोल से टकराकर सिर पर लगी... गजब है टाइमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget