एक्सप्लोरर

'हे भगवान ये सब क्या देखना पड़ रहा है...' चलती ट्रेन में शख्स ने दूसरे पैसेंजर को जबरन किया किस, खूब वायरल हो रहा मामला 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री पर भड़का हुआ है और दावा कर रहा है कि जब वह सो रहा था तो सामने बैठे यात्री ने उसे जबरन किस किया है.

Trending News: ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी ट्रेन के टॉयलेट में सफर करते यात्रियों का तो कभी सीट न मिलने पर यात्रियों की जुगाड़ वाली सीट का वीडियो. हालांकि, कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर हमारा सिर घूम जाता है. इस बार ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप कहेंगे कि "हे भगवान! ये सब क्या देखना पड़ रहा है."  

ट्रेन में लफंगों द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले वीडियो तो आपने कई बार देखे होंगे. इस बार जो मामला सामने आया है उसको देखकर आप सिर पकड़ लेंगे. दरअसल, ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने चलती ट्रेन में एक लड़के को ही किस कर लिया, जिसके बाद जमकर बवाल मचा. यहां तक कि नौबत मारामारी तक आ गई.  

सो रहा था लड़का, कर लिया 'किस'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ट्रेन के डिब्बे में काफी भीड़ दिख रही है. भीड़ ऐसी है कि पैर रखने की भी जगह नहीं है. इस दौरान एक लड़का ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री पर भड़का हुआ है और दावा कर रहा है कि जब वह सो रहा था तो सामने बैठे यात्री ने उसे जबरन किस किया है. इतना ही नहीं ट्रेन की लोअर बर्थ पर बैठा यात्री इस बात को स्वीकार भी कर रहा है और कह रहा है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसका मन हो रहा था. बता दें, यह वीडियो किस ट्रेन का है और कहां का है, इस बात का पता नहीं चल पा रहा है. 

मदद के लिए कोई नहीं आया सामने

वायरल हो रहे वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग है. इसलिए एबीपी न्यूज उस वीडियो को शेयर नहीं कर रहा है. वीडियो बना रहा पीड़ित शख्स कह रहा है कि आरोपी की पत्नी उसका बचाव करते हुए कह रही है कि बात को जाने दो. इसके जवाब में शख्स कह रहा है कि अगर यह किसी लड़की या आरोपी की पत्नी के साथ हुआ होता तो क्या होता? इस पर आरोपी कहता है कि उससे गलती हो गई. इसके बाद पीड़ित शख्स आरोपी का कॉलर पड़ककर उसे घसीटता दिखाई देता है, जिसके बाद उसकी पत्नी उसे बचाती हुई दिख रही है . 

यह भी पढ़ें: वायरल गर्ल मोनालिसा पर गुंडों ने किया हमला! अकेले ही सबको चटा दी धूल, वीडियो हो रहा वायरल

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
बिना बताए सरप्राइज देने अचानक घर पहुंची बेटी, मां का रिएक्शन देखकर रो पड़े लोग
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA
डिवाइडर पर दौड़ाई स्कूटी, वीडियो देख यूजर्स बोले- Bro Playing GTA

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget