एक्सप्लोरर

Viral Video: ये बुलेट बाइक है या साइकिल? आपको भी देखकर होगा ताज्जुब

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स ने अपनी बुलेट बाइक को साइकिल में तब्दील कर दिया है.

Bullet Bike Cum Cycle: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन हैरान (Shocking) करने वाले वीडियोज़ वायरल (Viral Videos) होते रहते हैं. इन वीडियोज़ को देख इंटरनेट की जनता का टाइम तो पास होता ही है, इसी के साथ उनको चर्चा के लिए आए दिन कुछ ना कुछ कंटेंट मिलता रहता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख लोग हैरान भी हो रहे हैं और उन्हें शख्स की अनोखी हरकत पर मज़ा भी आ रहा है. 

दरअसल, हमारे देश में अजीबो-गरीब लोगों की कोई कमी नहीं है. आए दिन हमारा सामना ऐसे लोगों की वीडियोज़ से होता रहता है, जो बेहद अनोखे होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो में आप एक बुलेट मोटरसाइकिल (Bullet Bike) का बदला हुआ स्वरूप देखेंगे. शायद बुलेट बनाने वाली कंपनी ने भी कभी अपनी बाइक को ऐसे इमेजिन नहीं किया होगा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akhtar Khan (@aktarkhan63610)

बुलेट बन गई साइकिल..!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल को साइकिल (Cycle) में तब्दील कर दिया है. वीडियो को शुरुआत में देखने पर तो ये बुलेट बाइक ही लगती है, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, तो हकीकत सामने आती है. बुलेट बाइक की बॉडी का इस्तेमाल कर शख्स ने साइकिल बना दी है. 

इसकी क्या जरूरत थी?

अब इस वायरल वीडियो को देखकर सबसे पहला सवाल मन में यही आता है कि भाई आखिर इसकी जरूरत क्या थी? लोग जुगाड़ जरूरत के हिसाब से बनाते हैं, लेकिन इस जुगाड़ और इनोवेशन का तो कोई मतलब ही नजर नहीं आता. खैर जो भी हो, ये शख्स को बिंदास होकर बाइक कम साइकिल चलाता दिख रहा है. वीडियो में आप शख्स के चेहरे पर मुस्कान देख ही सकते हैं. 

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर aktarkhan63610 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को 26 जून को पोस्ट किया गया और अभी तक मिलियन लोग वीडियो को देख चुके हैं. वीडियो को लाइक करने वाले लोगों की संख्या 1.9 मिलियन से अधिक हो गई है. वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 10वीं में थर्ड डिवीजन से पास हुए थे ये IAS अफसर, मार्कशीट देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

ये भी पढ़ें- Gay Couple Marriage: ताजमहल के सामने प्यार का इज़हार और अब शादी, अनोखी है इन दो पुरुषों की प्रेम कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget