एक्सप्लोरर

Video: शख्स ने कुत्ते को टांगों से उठाकर बेरहमी से सड़क पर पटका, पास खड़े युवक ने कर दी कुटाई

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स राह चलते एक कुत्ते को उठाकर जमीन पर पूरी ताकत के साथ पटक देता है, जिसके बाद कुत्ता उठता ही नहीं है.

Trending Video: कहते हैं कि इंसान तब इंसान कहलाता है जब उसमें इंसानियत होती है. वरना जंगली जानवर और इंसान में कोई फर्क नहीं होता है. एक कहावत और है, जैसा करोगे वैसा भरोगे.इसी कहावत पर एक वीडियो सटीक बैठता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स राह चलते एक कुत्ते को उठाकर जमीन पर पूरी ताकत के साथ पटक देता है जिसके बाद कुत्ता उठता ही नहीं है. इसके बाद जो शख्स के साथ होता है वो इससे भी ज्यादा डरावना है.

कुत्ते को कर दिया अधमरा

दुनिया में सनकी लोगों की कमी नहीं है, वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शख्स ने बिना किसी कारण राह चलते कुत्ते को पहले दोनों टांगे पकड़ कर उठाया इसके बाद हवा में घुमा कर जमीन पर पटक दिया जिससे कुत्ते के सिर में चोट लग गयी और कुत्ता वहीं अधमरा होकर लेट गया. वीडियो में कुत्ता इस घटना के बाद से हिला तक नहीं. लेकिन इसके बाद शख्स ने जो किया वो भरा भी. आइए आपको दिखाते हैं.

बर्बरता का वीडियो

मिला इंस्टेंट कर्मा

जैसे ही शख्स ने कुत्ते के साथ बर्बरता की वैसे ही सड़क पर खड़े शख्स ने उसे अपनी गलती का अहसास करा दिया. शख्स ने पास आकर सनकी युवक से कुत्ते के साथ की गई बर्बरता का कारण पूछा तो आरोपी अपने हाथ फैला कर खड़ा हो गया, मानों कह रहा हो कि मुझे इस बर्बरता पर कोई पछतावा नहीं है. युवक का ऐसा रिएक्शन देख सामने वाला शख्स गुस्से से लाल पीला हो गया और मोटा डंडा निकाल कर उसने आव देखा ना ताव आरोपी शख्स को पीटना शुरू कर दिया.

गुस्साए युवक ने कर दिया बुरा हाल

जैसे ही शख्स कुत्ते को मारकर आगे आया, वैसे ही सामने खड़े एक दूसरे शख्स ने मोटे डंडे से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में एक चोट शख्स के सिर पर भी लगी, जिससे आरोपी शख्स चित होकर जमीन पर लेट गया. इसके बाद स्कूटी पर आए दो लोगों ने शख्स को बचाया. यूजर्स का कहना है कि आरोपी को अपने किए की सही सजा मिल गई. तो कुछ इसे कुत्ते और शख्स दोनों के साथ बर्बरता बता रहे हैं.

टांगो पर किए वार

आरोपी को पीटते हुए शख्स ने पूरी ताकत के साथ पहले टांगों पर प्रहार किए जिससे आरोपी जमीन पर चित हो गया. इसके बाद अगला वार आरोपी के सिर पर हुआ जिसके चलते उसे काफी गंभीर चोट आई.कुत्ते और शख्स के साथ हुई बर्बरता पर अब इंटरनेट यूजर्स बंट गए हैं. युवक के साथ हुई बर्बरता का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया.

यूजर्स का फूटा गुस्सा

@MarkoEscalanteN नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 5.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 1 लाख 38 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स का गुस्सा भी इंटरनेट पर बराबर फूट रहा है और लोग अपनी अपनी राय को लेकर बंट गए हैं. एक यूजर ने लिखा..कुत्ते के साथ जो हुआ वो गलत था, लेकिन इस तरह से मारपीट की इजाजत किसने दी. एक और यूजर ने लिखा...आरोपी के साथ एक दम सही हुआ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, यही तो कर्मा है, जैसा करोगे वैसा ही भरोगे.

यह भी पढ़ें: पीएम आवास का पैसा मिलते ही यूपी की 11 महिलाएं प्रेमी संग फरार, इलाके में मचा हड़कंप

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget