एक्सप्लोरर

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए साइकिल लेकर मेट्रो में चढ़ गया शख्स, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मुंबई मेट्रो में साइकिल लेकर ट्रैवल करता नजर आ रहा है.

दिल्ली और बेंगलुरु की तरह ही मुंबई में भी भारी ट्रैफिक जाम की समस्या देखी जाती है. लोगों को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ता है. गाड़ियां घंटों तक ट्रैफिक में फंसी रहती हैं. जबकि ऑटोरिक्शा के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी जाती हैं. इन सब झंझटों से बचने के लिए लोग अक्सर लोकल ट्रेन या मेट्रो का ऑप्शन चुनते हैं. क्योंकि ये न सिर्फ डेस्टिनेशन तक जल्दी पहुंचा देती हैं, बल्कि काफी कंफर्टेबल और किफायती भी होती हैं. हालांकि मेट्रो स्टेशन में कोई भी व्यक्ति दूसरा साधन लेकर नहीं चढ़ सकता. लेकिन एक शख्स ने ये काम भी कर दिखाया.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मुंबई मेट्रो में साइकिल लेकर ट्रैवल करता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का साइकिल लेकर मुंबई के एक मेट्रो स्टेशन में एंट्री लेता है. वह साइकिल को एस्केलेटर पर लेकर चढ़ता है और फिर मेट्रो के अंदर तक लेकर जाता है. मेट्रो में साइकिल को आता देख कुछ लोग काफी हैरान नजर आए. हालांकि शख्स बिना किसी की फ्रिक किए आराम से साइकिल को पार्किंग स्लॉट पर लगाकर सीट पर बैठ गया.

ट्रैफिक से बचने के लिए ली मेट्रो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को theharshitanurag नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. उसने बताया कि मुंबई की हलचल भरी सड़कों पर साइकिल चलाना और इसे मेट्रो की राइड के साथ जोड़ना एक रोमांचक अनुभव रहा. शहर के ट्रैफिक को नेविगेट करना और फिर अपनी साइकिल के साथ मेट्रो स्टेशनों तक बिना किसी बाधा के पहुंचना एक साहसिक काम है. आपको शहर के अलग-अलग जगहों का पता लगाने, लोकल कल्चर में डूबने और जीवंत वातावरण का मजा उठाने का अवसर मिलता है.

मुंबई मेट्रो में ले जा सकते हैं साइकिल?

बता दें कि मुंबई मेट्रो लोगों को साइकिल ले जाने की पूरी इजाजत देता है, वो भी बिना किसी खर्च के. मुंबई मेट्रो के हर एक कोच में एक पार्किंग स्लॉट दिया गया है, ताकि अगर कोई साइकिल लेकर आए तो वह यहां पर उसे पार्क कर सके. इस पार्किंग स्लॉट में एक वक्त पर केवल एक ही साइकिल पार्क हो सकती है. मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, ये फैसिलिटी अभी सिर्फ येलो लाइन 2A और रेड लाइन 7 पर अवेलेबल है.

ये भी पढ़ें: IIT बॉम्बे के छात्रों ने बनाई दुनिया की पहली फोल्डेबल ई-बाइक, आनंद महिंद्रा ने शेयर की PHOTOS, यहां से खरीद सकते हैं आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है दिल्ली का सबसे मोटा कुत्ता? शुरू हुई अनोखी रेस, पोस्ट वायरल
कौन है दिल्ली का सबसे मोटा कुत्ता? शुरू हुई अनोखी रेस, पोस्ट वायरल
खीरा और कंडोम लेकर क्लास में Biology समझा रहे थे मास्टर जी, वीडियो वायरल
खीरा और कंडोम लेकर क्लास में Biology समझा रहे थे मास्टर जी, वीडियो वायरल
बप्पा की विदाई पर बच्ची का मासूम अंदाज, इंटरनेट का दिल जीत रहा वीडियो
बप्पा की विदाई पर बच्ची का मासूम अंदाज, इंटरनेट का दिल जीत रहा वीडियो
इन्हें खतरों के खिलाड़ी में भेजो... एक बाइक पर 6 बच्चे, वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
इन्हें खतरों के खिलाड़ी में भेजो... एक बाइक पर 6 बच्चे, वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स

वीडियोज

YRKKH: Kabir से शादी की ज़िद पर अड़ी Maira, Armaan ने उठाया हाथ!
Bollywood News: Love & War पोस्टर पर ट्रोलिंग: क्या भंसाली का मैजिक पड़ा फीका? (25.09.26)
Breaking | SIR Controversy | Election Commission: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा!
Chitra Tripathi: Bihar में अपराधियों का बोलबाला क्यों? | Congress | Jamui | Samrat Choudhary
Shambhavi Choudhary Exclusive: बिहार-बेटियां-बदसलूकी...पोस्ट पर सियासत भड़की! | Samastipur Case

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल हुए PM मोदी, भजन क्लबिंग में झूमे- Video
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल हुए PM मोदी, भजन क्लबिंग में झूमे- Video
जन सुराज ने कर दी बड़ी मांग, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें'
जन सुराज ने कर दी बड़ी मांग, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें'
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
Avengers: Doomsday का माहौल 2 महीने पहले ही सेट, री-रिलीज में Endgame Encore ने पहले दिन ही छाप लिए 8 करोड़
Avengers: Doomsday आने से पहले ही मार्वल ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी
Karela Bhurji: इस तरह से बनाएं करेले की भुर्जी, कड़वाहट तोड़ देगी दम
इस तरह से बनाएं करेले की भुर्जी, कड़वाहट तोड़ देगी दम
पूरा मणिपुर और नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना
पूरा मणिपुर और नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget