एक्सप्लोरर

कोचिंग का बहाना बनाकर कैफे में मौज उड़ा रहा था बेटा, गुस्साए पिता ने वहीं पहुंचकर सबके सामने कर दी 'पिटाई', देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपने दोस्तों के साथ कैफे में बैठकर मस्ती कर रहा था. इसी दौरान उसका पिता पीछे से आ जाता है.

स्कूल और कोचिंग क्लास नहीं जाने के लिए बच्चे तरह-तरह के बहाने बनाते हैं. आपने भी अपने स्कूल के दिनों में ऐसा किया होगा. जब स्कूल जाने का मन नहीं होता है, तो कुछ लोग पेट दर्द तो कुछ सिर दर्द का बहाना बना लेते हैं. हालांकि, हम सभी ये जानते हैं कि ऐसा करना कितना गलत है. सबसे ज्यादा गलत तो तब है, जब कोई ये कहे कि वह पढ़ने जा रहा है, मगर पढ़ने के बजाय वह कैफे में जाकर मस्ती करने लग गए. ऐसा ही एक लड़के ने किया, जिसका उसे गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ा. 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को कैफे के भीतर घुसकर अपने बेटे की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि वह अपने बेटे को सबके सामने ही पिटने लगता है. कथित तौर पर कहा जा रहा है कि पिटने वाले लड़के ने अपने पैरेंट्स से कहा था कि वह कोचिंग क्लास जा रहा है, मगर वह दोस्तों के साथ कैफे में चला गया. इस बात से उसका पिता इतना नाराज हुआ कि उसने सबसे सामने ही उसकी कुटाई कर दी. 

पिता ने बेटे सहित सारे दोस्तों को पीटा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति अपने बेटे को कैफे में पीट रहा है. वह चिल्लाते हुए कहता है, 'क्या बोला था'. इस दौरान वह अपने बेटे को लगातार पीटते भी जा रहा है. वह उसके दोस्तों के ग्रुप से चिल्लाकर बात करता है. वीडियो को देखने से ऐसा मालूम होता है कि लड़का अपने दोस्तों के साथ रूफटॉप कैफे में हुक्के की कश लगा रहा था. इस वीडियो में उसके कुछ दोस्त भी दिखाई देते हैं, जिसमें से एक की पिटाई भी होती है. 

यूजर्स ने पिता को ठहराया सही

वीडियो में एक महिला को बुर्का पहने हुए भी देखा जा सकता है. हालांकि, वीडियो को देखने के बाद भी ये मालूम नहीं चल पाया है कि इस वीडियो को कहां रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो के वायरल होने क बाद लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'लड़के ने गलती की थी, जिसकी सजा उसे मिली है. लेकिन उसके पिता को ऐसा नहीं करना चाहिए था.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'भाई, ऐसा तो किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए.'

ये भी पढ़ें: ओह अच्छा! तो ऐसे बनाई जाती है क्रिकेट की बॉल, देखें इंटरेस्टिंग VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Bihar Lok Bhawan March Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget