एक्सप्लोरर

Viral Video: जनसंख्या बढ़ोतरी पर शख्स से पूछा सवाल, जवाब मिला - अभी सात हैं, पूरे 12 बच्चों का परिवार रखेंगे

Viral Video: सामने आए वीडियो में एक शख्स से अधिक आबादी पर सवाल पूछा गया मगर उसने खुद के बच्चों की संख्या बताकर सबको चौंका दिया.

Viral Video: भारत में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने तरह-तरह की योजनाएं चलाईं. नागरिकों को जागरुक करने के लिए 'हम दो, हमारे दो' के जैसा नारा भी दिया गया. सरकारों के तमाम प्रयासों और जागरुक नागरिकों की बदौलत आबादी बढ़ने की रफ्तार में खासी कमी भी आई. हालांकि, इसके बावजूद भारत जल्द ही चीन को पछाड़कर दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनने वाला है. ऐसे में अधिक जनसंख्या पर राय जानने के लिए लोगों से सवाल पूछा गया. मगर इसमें जो जवाब मिले उन्हें सुनकर आप आज जरूर चौंक जाएंगे.

शख्स बोला 12 बच्चे करे एक आदमी

वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यूज रिपोर्टर ने एक बाइक सवार को रोका और अधिक जनसंख्या के संबंध में सवाल पूछा. रिपोर्टर ने पूछा कि हिंदुस्तान में जनसंख्या ज्यादा है और लोगों का मानना है कि आबादी कम होनी चाहिए. मगर शख्स ने जैसा जवाब दिया वैसा शायद ही कोई सोच पाएगा. शख्स ने कहा कि एक आदमी को 12 बच्चे पैदा करने चाहिए. ये मेरा अपना मानना है. मजेदार है कि बाइक पर बैठी पत्नी के कहने पर शख्स ने आगे बताया कि उसके खुद के सात बच्चे हैं.

इसमें देखा जा सकता है कि शख्स फिर दोहराता है कि वो अभी पांच संतानों को और जन्म देगा. वो अपनी बात के समर्थन में कहता है कि एक लड़का देखरेख नहीं करेगा तो वो दूसरे के पास जाएगा. ऐसे में उसके पास 12 घर होंगे. शख्स कहता है कि उसे कहीं ना कहीं तो जगह मिलेगी. इसके बाद जब शख्स की पत्नी से इतनी संतानों के संबंध में सवाल पूछा गया तो वो भी तुरंत अपने पति का समर्थन करती हुई नजर आई.

देखिए वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

इसमें पत्नी कहती है कि उनके सात बच्चे पहले से ही हैं. पति-पत्नी का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. इसे इसे इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे लोगों से हमारा देश भरा पड़ा है. एक यूजर ने लिखा कि बोले तो एक दम झक्कास.

ये भी पढ़ें: रोटी कम खाने से क्या सच में पतले हो जाएंगे आप? जानिए क्या है असली सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget