एक्सप्लोरर

अंडों को बचाने के लिए मदर बर्ड ने जान जोखिम में डाली, ममता के आगे झुकती नजर आई जेसीबी

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मदर बर्ड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे अपने अंडों को बचाने के लिए खुदाई कर रहे जेसीबी से भिड़ते देखा जा रहा है.

एक मां अपने बच्चों को मुसीबत में देख उन्हें बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. ऐसा करने के दौरान मां कभी भी अपनी जान की परवाह तक नहीं करती है. फिर चाहे मुसीबतें कितनी भी बड़ी हो एक मां अपने बच्चों को बचाने के लिए अपने पैर पीछे नहीं खींचती है. इंसानों की ही तरह जानवरों और दूसरे जीवों में मां की ममता कूट-कूट कर भरी होती है.

सोशल मीडिया पर समय-समय पर ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं, जो ममता से भरे होते हैं. जिसमें जानवरों या फिर दूसरे जीवों को अपने बच्चों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाते देखा जा सकता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जिसमें चिड़िया को देखा जा रहा है, जो की जमीन पर बने अपने घोंसले में रखे अंडों को बचाने के लिए खुदाई कर रही जेसीबी से भिड़ते नजर आ रही है.

हम सभी जानते हैं कि जब जेसीबी अपनी पूरी ताकत से काम करने लगती है तो बड़ी से बड़ी इमारत को गिरा देती है. उसके सामने किसी की नहीं चलती है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में हमें ऐसा होते नहीं दिख रहा है. वीडियो में काम कर रही जेसीबी को एक मां की ममता के आगे झुकना पड़ जाता है. वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर शेयर किया है.

वीडियो में चिड़िया को खुदाई कर रही जेसीबी के सामने अपने पंखों को फैलाकर उसे वापस जाने का इशारा करते देखा जा रहा है. साइज में कई गुना बड़ी जेसीबी मदर बर्ड के आगे झुक जाती है और अपने कदम पीछे खींच लेती है. फिलहाल वीडियो देख कई यूजर्स ने जेसीबी को पीछे करने वाले ड्राइवर की सराहना की है, वहीं कई का कहना है कि खुदाई कर रहा व्यक्ति जानबूझकर मदर बर्ड के रिएक्शन को रिकॉर्ड करने के लिए उसे डराने की कोशिश कर रहा था.

इसे भी पढ़ेंः
बाथरूम सिंक में मस्ती से नहाते नजर आया प्यारा सा बंदर, दिल जीत रहा वीडियो

ब्रिटेन में पहली बार कैमरे में कैद हुई सफेद पूंछ वाले गिद्ध के अंडे सेने की घटना, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
किस बात की जल्दी है भाई... ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget