एक्सप्लोरर

घर खुला छोड़कर चला गया किरायेदार, कबूतरों ने बीट कर-करके फ्लैट को बना डाला 'बदबूघर', सदमे में आया मकान मालिक

किरायेदार की इस एक गलती की वजह से मकान मालिक को 15 लाख का चूना लगा है. किरायेदार जब फ्लैट को छोड़कर गया, तब उसने दरवाजे को बंद करना जरूरी नहीं समझा.

हम जब भी कहीं बाहर जाते हैं तो हमेशा अपने घर के सारे दरवाजों को बंद करके जाते हैं. किरायेदारों की तुलना में मकान मालिक अपने घर को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं, क्योंकि घर उनका होता है. जबकि किरायेदारों को यह लगता है कि यह घर हमारा तो है नहीं, तो जैसे भी रखो, क्या फर्क पड़ता है. कई बार किरायेदारों की लापरवाही का खामियाजा मकान मालिक को भुगतना पड़ जाता है. अब लंदन से सामने आए इस मामले को ही देख लीजिए, जहां एक किरायेदार घर के आंगन के दरवाजे को खुला छोड़कर चला गया. 
       
किरायेदार की इस एक गलती की वजह से मकान मालिक को 15 लाख का चूना लगा है. किरायेदार जब फ्लैट को छोड़कर गया, तब उसने दरवाजे को बंद करना जरूरी नहीं समझा. दरवाजा खुला रह जाने की वजह से सैकड़ों कबूतरों ने घर में आना-जाना शुरू कर दिया. कबूतरों की आवाजाही न सिर्फ लिविंग रूम में, बल्कि किचन सहित पूरे घर में होती रही. कबूतरों ने पूरे घर में, यहां तक कि घर में रखे सामान पर बीट करना शुरू कर दिया. 

एक महीने तक घर को गंदा करते रहे कबूतर

घर की एक भी ऐसी जगह नहीं छोड़ी, जहां बीट न किया हो. कबूतरों ने सबसे ज्यादा गंदा लिविंग रूम और किचन को किया था. क्या टोस्टर, क्या केतली और क्या स्लैब सारी जगहों पर जमकर गंदगी मचाई हुई थी. दरअसल जब किरायेदार घर छोड़कर गया, तब मकान मालिक ने एक बार भी आकर फ्लैट की कंडीशन चेक नहीं की. फ्लैट एक महीने तक कबूतरों का दंश झेलता रहा. एक दिन जब मालिक फ्लैट देखने के लिए आया, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. 

'बदबूघर' बना फ्लैट

मकान मालिक ने साफ-सफाई के लिए तुरंत 'लंदन नेटवर्क फ़ॉर पेस्ट सॉल्यूशंस' की टीम को बुलाया, जिसके बाद पूरे फ्लैट की सफाई आरंभ की गई. क्लीनिंग टीम जैसे ही घर में घुसी, उसका बदबू से बुरा हाल हो गया. घर की सफाई करने के लिए उन्हें प्रोटेक्टिव सूट और दो मास्क पहनने पड़े. मालिक ने बताया कि घर से इतनी ज्यादा बदबू आ रही थी कि डस्टमास्क और प्योरफ्लो मास्क दोनों पहनकर क्लीनिंग टीम को सफाई करनी पड़ी. 

ये भी पढ़ें: एक दूसरे के खून के प्यासे हुए अजगर और किंग कोबरा, कभी नहीं देखी होगी सांपों की ऐसी लड़ाई- VIDEO 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trending Video: भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
Dangerous Driver Video: ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget