एक्सप्लोरर

Video: लाइव शो के दौरान पिंजड़े से बाहर आ गए दो शेर, फिर जो हुआ वो आप वीडियो में देख लीजिए

Viral Video: चीन में सर्कस के दौरान दो शेर पिंजड़ा तोड़कर बाहर आ जाते हैं जिसके बाद वहां चीख पुकार मचने लगती है और जान बचाने के लिए कुछ दर्शक पिंजड़े में भाग आते हैं. ऐसा नजारा आपने कभी नहीं देखा होगा

Trending Lion Video: चीन से रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सर्कस के दो शेरों को एक लाइव शो के दौरान पिंजड़ा तोड़कर भागते हुए देखा गया है. शेरों के पिंजड़े से बाहर आते ही वहां मौजूद दर्शकों के बीच दहशत फैल गई. शेरों को पिंजड़े में लाइव परफॉर्मेंस करते देखने आए कुछ लोग, अगले ही पल जान बचाने के लिए खुद भागकर पिंजड़े के अंदर पहुंच जाते हैं. ऐसा मंजर शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा.

ये घटना हेनान प्रांत के लुओयांग की है, जहां सर्कस में खेल दिखाने वाले दो शेर एक दरवाजा धकेलकर बाहर कूद गए. जिसके बाद वहां मौजूद अधिकतर लोग डर के मारे भाग खड़े हुए. हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रशिक्षक और ब्रीडर्स ने थोड़ी देर बाद ही दोनों शेरों पर काबू पा लिया और दोनों को पकड़ लिया था. इस भयानक घटना के बाद सर्कस को अपने इस शो को कैंसल करने का आदेश दिया गया. इस घटना में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है.

पहले आप ये वीडियो देखिए:

क्या हुआ आगे...

वीडियो में आपने देखा कि कैसे शेरों के अपने पिंजड़े से बाहर आते ही दर्शकों में चीख पुकार मच गई. एक प्रत्यक्षदर्शी ने लोकल मीडिया को बताया कि रिंग का दरवाजा ठीक से बंद नहीं था, जिसकी वजह से शेर वहां से भाग निकले. सर्कस से भागने के बाद इन शेरों को बाहर सड़कों पर भटकते हुए देखा गया, जिसके बाद वहां भी लोग भाग खड़े हुए. हालांकि एक घंटे के भीतर ही दोनों  शेरों को बंदी बनाकर वापस पिंजरे में बंद कर दिया गया.

लोगों के आए ये रिएक्शन

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एनिमल राइट्स कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ सोशल मीडिया यूजर्स की भी गुस्से वाली प्रतिक्रियाएं आईं हैं. ब्रिटेन की एक एनिमल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन, रॉयल सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, "हम नहीं मानते कि जानवरों को सर्कस जीवन की शर्तों के अधीन किया जाना चाहिए. यह लगातार यात्रा, तंग परिवहन, छोटे अस्थायी आवास, खराब प्रशिक्षण और प्रदर्शन के कारण है" आपके क्या विचार हैं इस बारे में, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं.

ये भी पढ़ें: कभी देखा है कुत्ते को लॉन की घास काटते हुए...?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना

वीडियोज

SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget