एक्सप्लोरर

19 साल में पढ़ाई छोड़ी, 21 साल में छोड़ी Job... अब हर महीने ये लड़की ऐसे कमा रही 50 लाख रुपये

Success Story: 21 साल की Lily Zaremba जॉब छोड़ महीने में 50 लाख रुपये से ज्यादा कमा रही हैं. पिछले दिनों Lily Zaremba ने Tik-Tok पर अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर की. आइए जानते हैं कैसे करती हैं इतनी कमाई.

Lily Zaremba Success Story: इन दिनों सोशल मीडिया पर 21 साल की एक लड़की खूब सुर्खियां बटोर रही है. इसकी वजह उसकी सक्सेस स्टोरी है. 21 साल की उम्र में यह लड़की लाखों कमा रही है. जी हां, हम बात कर रहे हैं Lily Zaremba की. जॉब छोड़कर महीने में 50 लाख रुपये से ज्यादा कमाने वाली Lily Zaremba के बारे में आज हर कोई जानना चाह रहा है. पिछले दिनों Lily Zaremba ने Tik-Tok पर अपनी सक्सेस स्टोरी और अपना संघर्ष बताया. आइए जानते हैं आखिर क्या करती हैं Lily Zaremba और कैसे कमाती हैं महीने में लाखों रुपये.

19 साल में शुरू की नौकरी, सफाई तक करनी पड़ी

एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्यम वर्ग परिवार से आने वाली लिली ने यूनिवर्सिटी की पढ़ाई छोड़कर नौकरी की शुरुआत की थी. लिली ने 19 साल की उम्र में एक रेस्टोरेंट में काम किया. यहां उन्हें साफ-सफाई भी करनी पड़ती थी. जल्द ही वह नौकरी से ऊब गईं और उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया. इसी दौरान लिली को फाइनेंशियल एजुकेशन कंपनी के बारे में पता चला. लिली ने इस कंपनी से इंवेस्टमेंट के स्मार्ट तरीके सीखे. यहीं से लिली की जिंदगी में बदलाव की शुरुआत हुई. लिली ने नौकरी करते-करते यहीं से इंवेस्टमेंट करने के बारे में तकनीकी और बारीक जानकारी हासिल की. यहां से कोर्स पूरा होने के बाद उन्होंने जॉब छोड़ दी और कामयाबी की उड़ाने भरने के लिए निकल पड़ीं.

जॉब के साथ इंवेस्टमेंट की कला सीखी

जॉब छोड़ने के बाद लिली ने स्टॉक, क्रिप्टो मार्केट, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस आदि में निवेश करना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने कई और लोगों को भी निवेश करने की कला सिखाकर काफी पैसा कमाया. धीरे-धीरे उन्होंने इसे अपना बिजनेस बना लिया. आज सिर्फ कमीशन के बल पर ही वह आलीशान जिंदगी जी रहीं हैं. लिली लोगों को इंवेस्टमेंट टिप्स देने के बदले कमीशन लेती हैं. वह खुद भी इंवेस्टमेंट करती हैं और नेटवर्क मार्केटिंग करती हैं.

1 मिलयन डॉलर की ग्लोबल बिजनेस ओनर हैं लिली

लिली अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि उन्होंने 2 साल की कड़ी मेहनत, डेडिकेशन, फोकस, जीत और हार का स्वाद चखने के बाद आज यह मुकाम हासिल किया है. आज वह हर महीने 53 लाख रुपये तक कमाती हैं. वह 21 साल की उम्र में ही 1 मिलियन डॉलर की ग्लोबल बिजनेस ओनर बन चुकी हैं. कमाई के अपने तरीके और अनुभव को मिलाकर वह लोगों को निवेश की सलाह देती हैं.

लाइफ में सही मेंटर जरूरी

लिली टिकटॉक पर शेयर किए गए वीडियो में बताती हैं कि हर किसी को अपने हुनर के हिसाब से ही सही जॉब करनी चाहिए. जिंदगी में सभी को सही सलाहकार या मेंटर की तलाश करनी चाहिए. आप अपने से बेहतर कर रहे लोगों को फॉलो करें और उनकी तरह जमकर मेहनत करें. इस तरह आप जल्द मनचाही कामयाबी हासिल कर सकते हैं. वह कहती हैं कि हमें ऑनलाइन कमाई के लिए साधन ढूंढ़ना चाहिए. एफिलिएट मार्केटिंग, फॉरेक्स और क्रिप्टो में निवेश करके आप जल्दी और अधिक कमाई कर सकते हैं. वह कहती हैं कि अगर मुझसे ये हो सकता है तो आपसे भी हो सकता है. लिली को TikTok पर 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उन्हें यहां 2 मिलियन से अधिक लाइक मिले हुए हैं.

ये भी पढ़ें

कर्नाटक: एक साथ दो बहनों से शादी करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uttarakhand: केदारनाथ धाम में PM Modi करेंगे शिव साधना, निर्माण कार्यों का भी लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget