एक्सप्लोरर

प्राइवेट Video Viral होने के बाद शेयर हो रहा कुल्हड़ पिज्जा के मालिक का ये वीडियो, फूट-फूटकर रोते दिखे

सहज अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अपील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फूट-फूटकर रोते और लोगों से इस आपत्तिजनक वीडियो को फॉरवर्ड न करने की अपील करते नजर आ रहे हैं.

Kulhad Pizza Couple: जालंधर का कुल्हड़ पिज्जा कपल इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है. वजह है इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक प्राइवेट वीडियो, जिसको लेकर यह दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो इस कपल का है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को कॉफी सर्कुलेट कर रहे हैं. कुल्हड़ पिज्जा के मालिक सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है. जबकि सहज अरोड़ा ने इस वायरल वीडियो को फेक बताया है और लोगों से अपील की है कि वे इस वीडियो को सर्कुलेट करना बंद कर दें. 

सहज अरोड़ा ने इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में एक अपील वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो फूट-फूटकर रोते और लोगों से इस आपत्तिजनक वीडियो को फॉरवर्ड न करने की अपील करते नजर आ रहे हैं. सहज ने बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर एक महिला ने ब्लैकमेल किया था. उन्होंने इस वायरल वीडियो के पीछे एक यूट्यूबर का हाथ बताया है. 

कैमरे के सामने रो पड़े सहज

अपील वीडियो में उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता कि ये वीडियो असली है या फेक. अभी दो दिन पहले ही मेरी पत्नी का ऑपरेशन हुआ है. जिस घर में खुशियां होनी चाहिए थी, आज उस घर में निराशा का माहौल पसरा हुआ है. पता नहीं कल हम बचेंगे भी या नहीं. आप खुद को हमारी जगह पर रखकर देखो. कोई भी इंसान यह नहीं चाहेगा कि उसकी वीडियो इस तरीके से वायरल हो जाए. हर इंसान अपनी जिंदगी में कुछ न कुछ करता है, लेकिन कोई व्यक्ति छिपा रह जाता है तो कोई सामने आ जाता है.'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sehaj Arora (Kulhad Pizza) (@sehaj_arora_)

महिला ने दी वीडियो लीक करने की धमकी!

सहज ने आगे बताया कि उन्हें एक महिला द्वारा ब्लैकमेल किया गया था. महिला ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और कहा कि इस अकाउंट नंबर पर पैसे भेज दो, वरना इस वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा. सहज की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है. वह अपना सबकुछ खोने की कगार पर आकर खड़े हो गए हैं, जो उन्होंने बहुत मेहनत से बनाया था.

AI की मदद से बनाई गई वीडियो!

सहज ने कहा कि इस घटना की वजह से वह अपने ही घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं आप सभी से अपील करता हूं कि इस वीडियो को फॉर्वर्ड न करें. हमारे बच्चे का 4 दिन पहले ही जन्म हुआ है. मेरी पत्नी बहुत परेशान है.' बता दें कि एक यूट्यूबर ने कुछ समय पहले इस कपल पर कई वीडियोज़ बनाए थे. यूट्यूबर ने इस आरोप का भी मजाक उड़ाया कि उन्होंने सहज और उनकी पत्नी की वीडियो लीक की है. सहज ने यह भी साफ किया कि जिस वीडियो को उनका प्राइवेट वीडियो कहकर सर्कुलेट किया जा रहा है, वह पूरी तरह से फेक है और इस वीडियो को AI की मदद से बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन ने अपने शरीर पर लगाई आग, फिर मारी फंक्शन में एंट्री, देखें PHOTOS 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Viral Video: अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन
अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget