एक्सप्लोरर

लॉकडाउनः वीडियो कॉल के जरिए दूल्हे ने दुल्हन को पहनाया मंगलसूत्र, पंडित ने पढ़े मंत्र

लॉकडाउन के चलते लखनऊ में फंसी दुल्हन ने केरल में फंसे दूल्हे वीडियो कॉल के जरिए शादी की. शादी की सभी रस्में ऑनलाइन ही पूरी की गईं. दूल्हे ने वीडियो कॉल में दुल्हन की तस्वीर के चारों तरफ मंगलसूत्र पहनाया.

कोरोनावायरस से रोकथाम के लिए देशव्यापी लॉकडाउन जारी है. ऐसे में लोग अपने-अपने घरो में रह रहे हैं. इन सब के बावजूद कई लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादियां कर रहे हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया है. लॉकडाउन के बीच लखनऊ में दुल्हन और केरल में दूल्हा फंसे हुए थे और पंडित का कहना था कि अगले दो साल तक शादी की कोई भी तारीख नहीं है. इसके चलते उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए शादी कर ली. दुल्हन अपने भाई और मां के साथ लखनऊ में थी, तभी लॉकडाउन की घोषणा हो गई और वे वहां फंस गए. दुल्हन अंजना ने बताया, "मैंने केरल जाने के लिए 18 अप्रैल का टिकट बुक कराया था. लेकिन लॉकडाउन के चलते हवाई सेवा रद्द हो गई. परिवार के लोग इस विशेष दिन को छोड़ना नहीं चाहते थे और फैसला किया गया कि शादी ऑनलाइन कर लेंगे. दूल्हा नादेसन एक बैंक में काम करता है, जबकि अंजना एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. शादी की सभी रस्में ऑनलाइन ही पूरी की गई. दूल्हे ने वीडियो कॉल में दुल्हन की तस्वीर के चारों तरफ मंगलसूत्र पहनाया. आपको बता दें कि कोरोनावायरस को रोकने लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है. इस दौरान कई लोगों ने वीडियो कॉल के जरिए शादी की. इससे पहले भी एक कपल ने वीडियो कॉल के जरिए शादी की. दुल्हन दिल्ली में और दूल्हा मुंबई में था जबकि परिवार वाले और विदेश के दोस्त भी इस शादी में ऑनलाइन शामिल हुए. एक अन्य मामला, पटना की सादिया नसरीन और उत्तर प्रदेश के दानिश रज़ा ने मुस्लिम शादी की रस्मों के मुताबिक वीडियो कॉल के जरिए शादी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget