एक्सप्लोरर

4 महीने पहले मालिक की हो गई थी मौत, मगर कुत्ता आज भी मुर्दाघर के बाहर खड़ा होकर करता है उनके लौट आने का इंतजार, देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर कुत्ते का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह शवगृह के पास घूमता-फिरता और अपने मालिक का इंतजार करता हुआ नजर आ रहा है.

कुत्ते की वफादारी के एक से एक किस्से आपने सुने होंगे. कुत्ते अपने मालिक से इतना प्यार करते हैं कि उनके दुनिया से जाने की सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पाते. यही वजह है कि वे उनकी मृत्यु के बाद भी उनके आने का इंतजार करते रहते हैं. केरल के कन्नूर से एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक जिला अस्पताल में एक कुत्ता अक्सर मुर्दाघर के सामने खड़ा होकर अपने मालिक के वापस लौटने का इंतजार करता है. कुत्ते के मालिक की चार महीने पहले इसी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी. मृत्यु के बाद उन्हें मुर्दाघर लाया गया था. कुत्ते ने अपने मालिक को मुर्दाघर जाते हुए तो देखा, लेकिन वापस लौटते हुए नहीं देखा.

सोशल मीडिया पर कुत्ते का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह शवगृह के पास घूमता-फिरता और अपने मालिक का इंतजार करता हुआ नजर आ रहा है. कुत्ता अपने बीमार मालिक के साथ ही इस अस्पताल में आया था. लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से उनकी मौत हो गई. मालिक को मृत्यु के बाद शवगृह में ले जाया गया था और दूसरे गेट से बाहर निकाला गया था. कुत्ते ने उन्हें शवगृह जाते हुए देखा था. यही वजह है कि वह आज भी शवगृह के गेट पर खड़ा होकर उनके वापस लौट आने का इंतजार करता रहता है.

यूजर्स की आंखों में आए आंसू

इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स की आंखों में आंसू आ गए. एक यूजर ने कहा, 'डॉग खुद से ज्यादा आपको प्यार करते हैं.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'किसी को इस क्यूटी को अपना लेना चाहिए. क्योंकि कुत्ते मरने के बाद भी इंसान के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'इस इलाके में रहने वाला कोई व्यक्ति प्लीज इस कुत्ते को गोद अपना ले. ये दुर्भाग्य की बात है. मुझे डर है कि इस कुत्ते को हमेशा आवारा बनकर न रहना पड़े.'

कुत्ते को अब भी मालिक के वापस लौटने की उम्मीद

अस्पताल के एक स्टाफ मेंबर ने बताया कि चार महीने पहले एक मरीज इसी अस्पताल में भर्ती हुआ था. इस मरीज के साथ ये कुत्ता भी आया था. मरीज की मृत्यु हो गई थी और उसे मुर्दाघर ले गए थे. इस कुत्ते ने अपने मालिक को मुर्दाघर जाते हुए देखा था. तभी से ये इसके गेट पर खड़े होकर उनका इंतजार करता है. यहीं पर खाता है और यहीं पर सोता है. कुत्ते को अब भी इस बात की उम्मीद है कि उसका मालिक वापस लौटकर आएगा. इसी उम्मीद में वह अस्पताल में घूमता रहता है.

ये भी पढ़ें: होटल में भूखा बैठा था बच्चा, जूठा खाने को हुआ मजबूर, वेटर ने भी छीन ली प्लेट, फिर जो हुआ... देखें VIDEO    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
3 साल बाद लौटा मालिक तो उड़ गए होश! अपार्टमेंट बन चुका था कबूतरों का ‘पिजन दुबई’, वीडियो वायरल
3 साल बाद लौटा मालिक तो उड़ गए होश! अपार्टमेंट बन चुका था कबूतरों का ‘पिजन दुबई’, वीडियो वायरल
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Video: बैटर ने मारा हेलिकॉप्टर शॉट तो सीधे मेट्रो पर जाकर लगी बॉल, वीडियो देख यूजर्स बोले- सस्ता धोनी
बैटर ने मारा हेलिकॉप्टर शॉट तो सीधे मेट्रो पर जाकर लगी बॉल, वीडियो देख यूजर्स बोले- सस्ता धोनी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
Embed widget