एक्सप्लोरर

जनता कर्फ्यू को हुआ 1 साल पूरा, लोगों ने सोशल मीडिया पर बनाए यादों के साथ बनाए mems

जनता कर्फ्यू के एक साल पूरा होने के अवसर पर कई लोगों ने ट्विटर पर एक साल पहले की यादों को साझा किया. साथ ही ये भी याद किया कि कैसे उन्हें लगता था कि कोरोना वायरस जल्द खत्म हो जायेगा लेकिन वो आज भी हमारे बीच है.

पिछले साल 2020 में फरवरी के महीने में भारत में घुसने वाले कोरोना वायरस ने सबको तब हिला कर रख दिया जब 22 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की गंभीरता को समझते हुए देश में एक दिन के जनता कर्फ्यू की घोषणा की. उस दिन शायद ही किसी को पता था कि ये एक दिन का कर्फ्यू महीनों के लॉकडाउन में तब्दील हो जाएगा.  उस समय सब लोगों ने यही कयास लगाये थे कि कोरोना वायरस से भारत को जल्द निजात मिल जायेगी, मगर ऐसा हुआ नहीं. आज ठीक एक साल बाद भी कोरोना वायरस हमारे बीच है और इसकी तीव्रता के चलते कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू तक लग चुका है. वहीं कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले कुछ सालों तक हमें सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी और फेस मास्क का इस्तेमाल भी करना होगा. वहीं आज जनता कर्फ्यू के एक साल पूरा होने पर ट्विटर पर लोगों ने मीम और वीडियो को शेयर करते हुए एक साल पहले की यादें ताजा कीं.

 

जनता कर्फ्यू को 1 साल हुआ पूरा:

22 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घर के अंदर रहने का आग्रह किया था. प्रधानमंत्री ने कहा था कि लोग फ्रंटलाइन वर्कर्स का हौसला बढ़ाने के लिए अपने घर की छत से तालियां बजाएं और घर में रखी थालियों को जोर से बजाएं. वहीं आज एक साल बाद भारत अभी तक सामान्य स्थिति में नहीं लौटा है और कई राज्य में फिर से लॉकडाउन की अटकलें लगाई जा रही है साथ ही होली के त्योहार पर होली खेलने पर पाबंदी भी लगाई जा सकती है.

ट्विटर पर याद किया गया जनता कर्फ्यू :

आज ट्विटर पर एक साल पहले लगे जनता कर्फ्यू को अलग अलग अंदाज में लोगों ने याद किया. कुछ यूजर्स ने जहां फनी मीम बना कर जनता कर्फ्यू की याद दिलाई तो कुछ ने थाली बजाने वाले वीडियो शेयर किये. यूजर्स की इन यादों को देखकर कहा जा सकता है कि यकीनन ये एक साल किसी के लिए भी आसान नहीं रहा होगा.

 

इस यूजर्स ने वेलकम फिल्म का एक सीन की फोटो लगाकर जनता कर्फ्यू के लिए मीम्स बनाया

इस यूजर ने कर्फ्यू के समय पीएम के द्वारा जनता को थाली बजाने को कहा गया था. तो वहीं कुछ बच्चों द्वारा तब का हंसी वाला पल कैद कर ट्विटर पर शेयर किया

इस यूजर ने एक बिल्ली के बच्चे के साथ फोन देखते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये उस दौरान का फोटो है, जब जनता कर्फ्यू था

इसे भी पढ़ें

बीजेपी ने बंगाल से कौन-कौन से वादे किए, क्या बंगाल में खिलेगा कमल?

क्या है जींस का इतिहास और क्या है सीएम तीरथ सिंह रावत का जींस पर नया विवादित बयान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget