एक्सप्लोरर

जहन्नुम की आग में जल रहा इजराइल! यूजर्स करने लगे पेट्रोल की बारिश की दुआ; देखें वीडियो

इजराइल में फैली आग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. लपटों के बीच फंसे लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिख रहे हैं. गाजा में जंग के बाद इजराइल में लगी आग पर यूजर्स बंटे हुए हैं.

Israel Fire: गाजा में कुछ महीने पहले भीषण जंग लड़ चुके इजराइल के सामने एक और संकट आ खड़ा हुआ है. इजराइल सदी की सबसे बड़ी आग का सामना कर रहा है. यहां के जंगलों में आग तेजी से फैलती जा रही है और कई मकान इसकी चपेट में आ गए हैं, जिस कारण लोगों को अपने मकान छोड़कर भागना पड़ा है. बेकाबू आग को देखते हुए इजराइल की नेतन्याहू सरकार ने राष्ट्रीय आपातकल की घोषणा तक कर दी है. 

इजराइल में फैली इस आग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इन लपटों के बीच फंसे लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिख रहे हैं. इतना ही नहीं, आग के कारण हजारों मकान और गाड़ियां भी खाक हो चुकी हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जंगलों में लगी आग विकराल होती जा रही है. सोशल मीडिया पर कई लोग इन वीडियो को शेयर कर रहे हैं. यूजर्स ने इस आग को हमास और फिलिस्तीन के खिलाफ इजराइल की जंग से जोड़ दिया है और तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. 

हेलीकॉप्टर से बुझाई जा रही आग

इजराइल के जंगलों में लगी आग इतनी विकराल हो चुकी हैं कि येरूशलम से करीब 19 मील पश्चिम में लोगों को अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है. वहीं, एक टेलीवीजन नेटवर्क को अपना प्रसारण भी बंद करना पड़ा है. कहा जा रहा कि यहां चल रही रेतीली हवाओं की वजह से आग और भड़क रही है और तेजी से फैल रही है. इस बीच इजराइल ने आग पर काबू पाने के लिए सेना को उतारा है. वायरल वीडियो में सेना के हेलीकॉप्टर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, हालांकि, विकराल आग के आगे सारे प्रयास फीके साबित हो रहे हैं. 

यूजर्स कर रहे अलग-अलग कमेंट्स

इजराइल के जंगलों में भड़की आग के वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अलग-अलग कैप्शन के साथ अपलोड किए हैं, जिसमें यूजर्स दो धड़ों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा लाखों लोग प्रभावित हैं, शहर खाली करवाए जा रहे हैं और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, कृपया इजराइल के लिए प्रार्थना करें. एक यूजर ने लिखा रेत का तूफान, जंगलों में लगी आग, ये वो जख्म तो नहीं भर जाएगा जो फिलिस्तीन के मासूम बच्चों को इजराइल ने दिया है. अल्लाह करे उस जख्म का अहसास इनको भी हो. एक यूजर ने लिखा, कोई ताकत काम नहीं आ रही है, अल्लाह इनको भी उसी तरह तड़पाना जैसे इन्होंने फिलिस्तीन के लोगों को तड़पाया ओर मारा है. एक अन्य यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, इजराइल पहला देश होगा जो बिना लड़े तबाह हो जाएगा. एक यूजर ने लिखा इजराइल में हमें जहन्नुम की आग दिखाई दे रही है, जिस पर अभी तक कोई काबू नहीं पाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: हानिया को पानी भेजने से लेकर सेना और पुलिस में झड़प तक, पाकिस्तान से वायरल हुए ये मजेदार वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय संभालने के लिए अलग से मिलेगी सैलरी? यहां जानिए
क्या प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय संभालने के लिए अलग से मिलेगी सैलरी? यहां जानिए
Video: पानी पी रहे टाइगर पर दरिंदे ने किया हमला, इसके बाद बाघ किया बुरा हाल- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
पानी पी रहे टाइगर पर दरिंदे ने किया हमला, इसके बाद बाघ किया बुरा हाल- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video: आपस में भिड़े पानी के दानव, हिप्पा ने मगरमच्छ का जबड़ा चबाकर फेंका- दिल दहला देगा वीडियो
आपस में भिड़े पानी के दानव, हिप्पा ने मगरमच्छ का जबड़ा चबाकर फेंका- दिल दहला देगा वीडियो
हमारे यहां इस्तीफे नहीं होते... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फिर ट्रोल हुए राजनाथ सिंह
हमारे यहां इस्तीफे नहीं होते... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फिर ट्रोल हुए राजनाथ सिंह

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Embed widget