एक्सप्लोरर

ब्वॉयफ्रेंड पहली बार कनाडा पहुंचा तो गर्लफ्रेंड हो गई 'पागल', एयरपोर्ट पर कर दिया कुछ ऐसा कि Video हो गई वायरल

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को सबसे ज्यादा मुश्किल रिलेशनशिप कहा जाता है. इसकी वजह ये है कि इसमें दोनों लोगों की मुलाकात लंबे समय तक नहीं हो पाती है.

लोग अपने प्यार को जताने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. कोई अपने पार्टनर को गिफ्ट देता है, तो कोई उसे उसकी मनपसंदीदा जगह पर लेकर जाता है. लोगों के प्यार जताने के वीडियो आपको इंटरनेट पर लाखों की संख्या में मिल जाएंगी. ऐसा ही एक एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक गर्लफ्रेंड ने अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले ब्वॉयफ्रेंड से मिलने पर कुछ ऐसा किया है, जिससे अब वह वायरल हो गई है. 

दरअसल, एक लड़की का ब्वॉयफ्रेंड काफी वक्त के बाद कनाडा उससे मिलने के लिए पहुंचा है. ऐसे में वह अपने प्यार को देखकर इस कदर पागल हो गई है कि उसने उसके लिए एक अलग ही तरीके से अपना प्यार जाहिर किया है. वह इतनी ज्यादा खुश है कि उसने एयरपोर्ट पर अपने पार्टनर के लिए डांस करना शुरू कर दिया. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करने वाली लड़की का नाम निकी शाह है. 

ब्वॉयफ्रेंड को देख पागल हुई लड़की

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपना सामान लेकर एयरपोर्ट पर आ रहा है. जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकलने की ओर बढ़ रहा है, वैसे ही उसके कुछ दोस्त उसके पास आते हैं. जो उससे गले लगते हैं और हाथ मिलाते हैं. इसके कुछ देर बाद उसे उसकी गर्लफ्रेंड दिखती है, जिसने एक लंबी स्कर्ट और ब्लाउज पहना हुआ है. दोनों को देखकर मालूम पड़ता है कि वे एक-दूसरे से कितना ज्यादा प्यार करते हैं. 

गर्लफ्रेंड ने किया डांस

इसके बाद गर्लफ्रेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए डांस करना शुरू कर देती है. इस दौरान वीडियो के बैकग्राउंड में शेरशाह मूवी का 'राता लंबिया' गाना सुनाई पड़ता है. कई सारे लोग भी लड़की को डांस करते हुए देख रहे होते हैं. इस वीडियो को कुछ दिन पहले ही शेयर किया गया है, लेकिन अब तक इसे 33 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. इस पर ढेरों लाइक्स भी आए हैं. आप भी इस वीडियो को देखिए और इस पर कमेंट कर बताइए कि ये कैसा है.

ये भी पढ़ें: जंगल में पानी पी रहा था जिराफ, तभी 20 भूखे शेरों के झुंड ने पीछे से किया हमला, VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar SDRF Rescue Viral Video : हरिद्वार में गंगा की तेज धारा से श्रद्धालु को खींच लाया जवान, वीडियो वायरल
हरिद्वार में गंगा की तेज धारा से श्रद्धालु को खींच लाया जवान, वीडियो वायरल
Cockroach Cafe: बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
Crocodile Found in Bathroom: बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget