एक्सप्लोरर

क्या आपको मालूम है भारत में सबसे पहला मोबाइल कौन सा था, कितनी थी उसकी कीमत? जानें

आज के वक्त में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब लोगों के पास बात करने के लिए वायरलैस मोबाइल फोन नहीं होते थे.

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह बन गया है, जहां न सिर्फ लोग मजेदार मीम्स शेयर करते हैं, बल्कि अपने विचार भी रखते हैं. ये एक ऐसी जगह बन गया है, जहां लोग जिस तरह का ज्ञान चाहें, हासिल कर सकते हैं. लोगों को कई सारे फैक्ट्स के बारे में सोशल मीडिया के जरिए ही मालूम चलता है. सवालों के जवाब बताने वाला ऐसा ही एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है कोरा. यहां लोग सवाल पोस्ट करते हैं और लोग उनका जवाब देते हैं. इसी पर मोबाइल फोन से जुड़ा एक सवाल पूछा गया है. 

दरअसल, क्योरा पर एक व्यक्ति ने पूछा कि भारत में सबसे पहले किस मोबाइल कंपनी का फोन आया? अगर आपसे भी ये सवाल पूछा जाए, तो आपका जवाब भी उन मोबाइल कंपनियों की तरफ जाएगा, जो काफी पॉपुलर हैं, जैसे नोकिया या सैमसंग. एक वक्त भारत नोकिया का सबसे बड़ा बाजार भी था. यही वजह है कि लोगों को सही जवाब नोकिया ही लगेगा. हालांकि, ऊपर पूछे गए सवाल का जवाब कुछ ऐसा है, जो आपको हैरान कर देगा. 

क्या है सही जवाब? 

भारत में सबसे पहले मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन आया था. मोटोरोला के इस फोन का नाम DYNTAC 8000X था. इसकी लॉन्चिंग अमेरिका में साल 1983 में हुई थी, यानी कि आज से लगभग 40 साल पहले. इस फोन को देखने में ऐसा लगता था, जैसे किसी के हाथों में एक विशालकाय ईंट हो. जितना बड़ा ये फोन था, उतना ही अजीबोगरीब इसके स्पेसिफिकेशन. ये वायरलैस कैटेगरी के फोन में सबसे पहला फोन था. 

आज के समय फास्ट चार्जिंग वाले फोन आते हैं, लेकिन ये फोन फुल चार्ज होने में 10 घंटे का वक्त लेता था. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि फुल चार्ज होने पर भी आप महज 30 मिनट ही बात कर सकते थे. ये दिखाता है कि आज जमाना कितना आगे चला गया है. अगर मोटोरोला के इस फोन के वजन की बात करें, तो ये 790 ग्राम था. लोगों को इस भारी भरकम वजन के चलते इसे एक-जगह से दूसरी जगह लाने ले जाने में परेशानी उठानी पड़ती थी. 

कितनी थी कीमत?

जिस वक्त मोटोरोला का ये फोन लॉन्च हुआ था, उस वक्त इसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये थी. इसका मतलब हुआ कि आज के जमाने में आईफोन के टॉप मॉडल यानी आईफोन 15 प्रो मैक्स की कीमत से ये दोगुना कीमत का था. आईफोन 15 प्रो मैक्स की कीमत 1.5 लाख रुपये के करीब है. हालांकि, वक्त के साथ मार्केट में और भी फोन आते चले गए और उनका वजन और कीमत कम होती चली गई.

ये भी पढ़ें: Israel Palestine War: इंसान तो इंसान...जानवरों को भी दर्दनाक मौत दे रहे हैं Hamas के लड़ाकू, ये VIDEO देख कांप जाएंगी रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YesMadam CEO Love Story Viral : YesMadam CEO की अनोखी लव स्टोरी, एयरपोर्ट पर 90 सेकंड में मिली पार्टनर
YesMadam CEO की अनोखी लव स्टोरी, एयरपोर्ट पर 90 सेकंड में मिली पार्टनर
Dakshineswar Railway Station Accident: Video: ट्रेन पर अचानक गिरा बिजली का तार, चिंगारी देखकर दहशत में यूजर्स
Video: ट्रेन पर अचानक गिरा बिजली का तार, चिंगारी देखकर दहशत में यूजर्स
Solar Panel Viral Video: बिहार में टॉर्च से सोलर पैनल चार्ज करता दिखा शख्स, Video वायरल
बिहार में टॉर्च से सोलर पैनल चार्ज करता दिखा शख्स, Video वायरल
Viral News: बर्फ में 2 घंटे तक दफन रहा युवक, बाहर निकला तो बन गया रिकॉर्ड
बर्फ में 2 घंटे तक दफन रहा युवक, बाहर निकला तो बन गया रिकॉर्ड

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget