एक्सप्लोरर

Watch: चंद सेकंड में तीन जगह भयानक एक्सीडेंट होने से बच गया यह स्कूटर सवार, इसे कहते हैं जाको राखे साईंया मार सके ना कोय

Viral News: यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Watch Video: दोस्तों, आप चाहे जो भी काम कर लें और कितनी भी मेहनत और लगन से कर लें, लेकिन उस काम की सफलता के लिए आप पर ईश्वर की मेहरबानी जरूरी है, वर्ना आपके सारे काम फेल होते चले जाएंगे. गीता में भी श्री कृष्ण का उपदेश है कि इंसान के वश में सिर्फ कर्म करना है उसका फल देना मेरे हाथ में है. फिर भी आपको लगता है कि ईश्वर जैसी कोई शक्ति नहीं होती तो फिर आपको यह वीडियो जरूर देखना चाहिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्कूटर चला रहा आदमी जिस तरह एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन बार खतरनाक एक्सीडेंट से बचा, उसे देखने के बाद आपको ईश्वर पर भरोसा होने लगेगा.

एक, दो नहीं तीन जगह टकराने से बचा सख्श

यह वीडियो कर्नाटक के मंगलुरु का है, वीडियो में सड़क पर एक बस आती हुई दिखाई दे रही है. थोड़ी दूरी पर आकर वह बस यू-टर्न लेने लगती है, तभी अचानक एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार बस के पीछे से आता है और बस के आगे से निकल जाता है. बस वाले की जैसे ही स्कूटर पर नजर पड़ती है वह तुरंत ब्रेक लगा देता है. अगर बस एक इंच और आगे बढ़ जाती तो उस स्कूटर वाले का भयानक एक्सीडेंट हो सकता था.

यह भी पढ़ें: Trending: महज 10 साल की उम्र में 2 कंपनियों से लाखों कमा रहीं पिक्सी कर्टिस 15 साल की उम्र में हो सकती हैं रिटायर

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्कूटर वाला बस से टकराने से तो बच जाता है, लेकिन आगे जाकर एक मछली प्रोसेसिंग यूनिट के गेट से टकरा जाता है, हालांकि गेट से उसे सिर्फ खरोंच ही आती है, वहां से बचकर वह आगे निकलता है तो फिर एक पेड़ और एक दुकान से टकराने से बचता है. वह पेड़ और दुकान के बीच में से अपने स्कूटर को निकाल ले जाता है. आप स्कूटर की स्पीड से अंदाजा लगा सकते हैं कि यदि उसका एक्सीडेंट होता तो उसे कितनी गंभीर चोट आ सकती थी. जैसा इसके साथ हुआ, ऐसा किसी और के साथ ही हुआ हो, जब कोई व्यक्ति चंद सेकंड में तीन जगह एक्सीडेंट होने से बच गया हो. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.  

यह भी पढ़ें: Watch: 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव दिरदो ने मेटावर्स में रखा कदम, NFT कलेक्शन करेंगे लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drunk Snake Viral Video: सांप ने दारू पी ली... किंग कोबरा की हरकतें देख हो जाएंगे हैरान; वीडियो वायरल
सांप ने दारू पी ली... किंग कोबरा की हरकतें देख हो जाएंगे हैरान; वीडियो वायरल
Don't Call Us Chinese: हमको चाइनीज मत बोलो हम इंडिया हैं... ईटानगर की प्यारी बच्ची की अपील वायरल
हमको चाइनीज मत बोलो हम इंडिया हैं... ईटानगर की प्यारी बच्ची की अपील वायरल
Phone Snatching Viral Video: ट्रेन की विंडो सीट पर फोन चला रही थी बच्ची, हो गया चोरी; वीडियो वायरल
ट्रेन की विंडो सीट पर फोन चला रही थी बच्ची, हो गया चोरी; वीडियो वायरल
Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget