एक्सप्लोरर

IIT कानपुर में कबड्डी खिलाड़ियों के बीच हुआ 'घमासान युद्ध', एक दूसरे पर कुर्सी उठाकर फेंका, खूब चले लात-घूंसे, देखें VIDEO

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे देखते ही देखते अराजकता फैल गई. दोनों कबड्डी की टीमों ने एकाएक एक दूसरे पर हाथ और लात चलाना शुरू कर दिया.

इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (IIT) कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक एनुअल स्पोर्ट्स इवेंट ऑर्गनाइज़ किया गया था, जिसमें हिस्सा लेने वाली दो कबड्डी टीमों के प्लेयर्स के बीच तीखी भिड़ंत हो गई. इस झड़प का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स भी दंग रह गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इवेंट में एकाएक अराजकता फैल गई और दो टीमों के बीच जंग छिड़ गई. 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि खेल में बेईमानी की वजह से दो कबड्डी टीमों के प्लेयर्स के बीच मारा-मारी होने लगी. ऐसा कहा जा रहा है कि अंकों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसने देखते ही देखते हाथापाई का रूप ले लिया. दोनों पक्ष एक दूसरे पर लात-घूसों की बारिश करने लगे. कई खिलाड़ी तो इवेंट में मौजूद कुर्सियों को उठाकर एक दूसरे पर फेंकने लग गए. पूरे इवेंट में अशांति फैल गई. इसमें शामिल होने वाले तमाम बच्चे डर के मारे इवेंट छोड़कर भाग गए. 

इवेंट में फैली अराजकता 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे देखते ही देखते अराजकता फैल गई. दोनों कबड्डी की टीमों ने एकाएक एक दूसरे पर हाथ और लात चलाना शुरू कर दिया. जब इससे मन नहीं भरा तो वहां मौजूद कुर्सियों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया. वीडियो में आप खिलाड़ियों को एक दूसरे को कुर्सियों से मारते देख सकते हैं. इस घटना के बाद पूरे इवेंट में अफरा-तफरी मच गई. गुस्साए खिलाड़ियों ने जो मिला, उसी से विरोधी टीम को मारना शुरू कर दिया. आसपास कई लड़कियों भी मौजूद थीं, जिन्हें इवेंट से भागते हुए वीडियो में देखा जा सकता है.

दोनों टीमें डिसक्वालीफाई हुईं

जानकारी के मुताबिक, इस इवेंट में दिल्ली के NSUT (नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी) और YMCA (जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी) के बच्चे शामिल हुए थे. इस घटना के बाद दोनों ही टीमों को कम्पटीशन से डिसक्वालीफाई कर दिया गया. अभी तक आईआईटी कानपुर की ओर से इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. 

ये भी पढ़ें: पिटबुल ने अवारा कुत्ते पर किया जानलेवा हमला, सड़क पर छटपटाता रहा...मगर फिर भी नहीं छोड़ी गर्दन, देखें खौफनाक VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर- रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget