एक्सप्लोरर

जंगल में छोड़ा गया हिमालयन काला भालू, वायरल हुआ रेस्क्यू वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर हिमालयन ब्लैक बियर के रेस्क्यू का एक वीडियो देखा जा सकता है. जिसमें वन विभाग की टीम को हिमालयन ब्लैक बियर का बचाव कर उसे जंगल में आजाद करते देखा जा रहा है.

जंगलों के कम होने और इंसानी बस्तियों के लगातार बढ़ने के कारण ऐसा कई बार देखने को मिलता रहता है, जब जंगली जानवर इंसानी बस्तियों के बेहद करीब आ जाते हैं. ऐसे में कई बार जंगली जानवरों और इंसानों के बीच भीषण झड़प भी देखने को मिलती है. ऐसे मौकों पर इंसान और जानवर दोनों को ही काफी नुकसान उठाते देखा जा सकता है.

फिलहाल हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. जिसमें वन अधिकारियों की एक टीम को एक हिमालयन ब्लैक बियर का रेस्क्यू करते देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं हर कोई वन अधिकारियों की इस टीम की काफी सराहना करते दिखाई दे रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल से भटक कर इंसानी बस्ती में आए एक जख्मी हिमालयन ब्लैक बियर का रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम उसे जंगल के मुहाने पर लाकर आजाद कर देती है. वीडियो में देखा जा रहा है कि टीम पिंजरे को लाकर जंगल के सामने रख देती है. जिसके बाद खुद की सुरक्षा के लिए वहां से कुछ दूर जाकर पिंजरे को खोल देती है. जिसके बाद भालू को जंगल की ओर तेजी से भागते देखा जा रहा है.

वीडियो को शेयर करने के साथ ही परवीन कासवान ने लिखा है कि 'आजादी कैसी दिखती है!! एक हिमालयन ब्लैक बियर फंस गया था. हमारी टीमों ने आज सुबह ऑपरेशन शुरू किया. लोगों या जानवर को कोई चोट पहुंचाए बिना बचाव कार्य सफल रहा.' फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के साथ ही सुर्खियां बटोर रहा है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 48 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं 2 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है.

इसे भी पढ़ेंः
ऋतिक रोशन के स्टाइल में डांस करती आंटी का वीडियो हुआ वायरल, मूव्स देखकर बन जाएंगे फैन

लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में लड़के ने किया कुछ ऐसा, हो गई खुद की बेइज्जती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिनलैंड छोड़ भारत शिफ्ट हुआ ये विदेशी परिवार, खुद बताई इसके पीछे की वजह
फिनलैंड छोड़ भारत शिफ्ट हुआ ये विदेशी परिवार, खुद बताई इसके पीछे की वजह
Video: एटिकेट्स कोच ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोच ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Video: एनिवर्सरी पर मां के लिए खरीदा प्राइवेट जेट- वायरल गर्ल ने पूरे इंटरनेट को चौंकाया
एनिवर्सरी पर मां के लिए खरीदा प्राइवेट जेट- वायरल गर्ल ने पूरे इंटरनेट को चौंकाया
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget