एक्सप्लोरर

'नंगे पैर जाऊंगी राम लला के दर्शन करने' सीमा हैदर के बयान ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली

Seema Haider: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर पाकिस्तान की सीमा हैदर ने दिया बड़ा बयान. कहा नंगे पांव परिवार के साथ जाऊंगी राम मंदिर देखने. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है. 

Seema Haider: अयोध्या में दशकों के बाद अब अंततः राम मंदिर बनने जा रहा है. करोड़ों भक्तों और श्रद्धालुओं को इसका बेसब्री से इंतजार है. इसी महीने 22 तारीख को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी रखा गया है. उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी समेत देश की तमाम बड़ी दिग्गज हस्तियां भी शामिल होंगी. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें पाकिस्तान से हिंदुस्तान आईं सीमा हैदर भगवान राम के मंदिर जाने की बात करती हुईं नजर आ रही है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

नंगे पैर जाऊंगी राम मंदिर - सीमा हैदर

पाकिस्तान से भारत आकर भारत के हिंदू लड़के से शादी करने के बाद पूरी तरह हिंदू बन चुकीं सीमा हैदर आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई ऐसी बात कह देती हैं जो वायरल हो जाती है. भारत में इन दिनों राम मंदिर को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं. 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी होना है. इसी दौरान एक निजी चैनल ने सीमा हैदर से इस बारे में बात की.

रिपोर्टर ने सीमा हैदर से कहा अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने को है 22 जनवरी को, अगर आपको निमंत्रण मिले वहां का तो क्या आप जाना पसंद करेंगी?. इसके जवाब में सीमा हैदर ने कहा,' अयोध्या कौन नहीं जाना पसंद करेगा. हमारी तैयारी है, हम जरूर जाएंगे और पूरा परिवार जाएगा और हम पैदल जाएंगे.' सोशल मीडिया पर उनका यह बयान काफी वायरल हो रहा है.

पाकिस्तान से चार बच्चोंं के साथ आईं

सीमा हैदर की कहानी के बारे में बात की जाए तो बड़ी ही फिल्मी नजर आती है. पबजी गेम खेलते हुए उन्हें भारत के सचिन से प्यार हुआ और पाकिस्तान से अपने चार बच्चों समेत भारत आ गईं और सचिन से शादी कर ली. बता दें सीमा हैदर भी सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं. आए दिन वह सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो डालती रहती हैं. उनकी वीडियो में अक्सर सचिन मीणा भी दिखाई देते हैं. 

यह भी पढ़ें: ठंड में मजे के चक्कर में लेने के देने पड़ गए, बर्फ पर 100 मीटर तक घिसटता गया शख्स, वीडियो देख हंसी नहीं रूकेगी

 

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget