एक्सप्लोरर

भारी बारिश के दौरान घर से बाहर निकला शख्स, गिरी आसमानी बिजली, सामने आया डरावना Video

Hyderabad Rain: मौसम विभाग की मानें तो हैदराबाद में बारिश का सिलसिला इस महीने के अंत तक जारी रहेगा. बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और लोगों को तमाम मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं.

Hyderabad Lightning Strike Video Viral: हैदराबाद में भारी बारिश के कारण हालात चिंताजनक हो गए हैं. कई इलाकों में पानी भर गया है. कुछ जगहों से पेड़ गिरने की भी घटनाएं सामने आई हैं. पानी भरने के चलते लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. भारी बारिश के कारण आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी पैदा हो गया है. इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें आकाशीय बिजली का खौफनाक रूप देखने को मिला है. इस आसमानी बिजली का दंश इतना भयावह था कि एक शख्स की जान बाल-बाल बच गई.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारी बारिश हो रही है और ऐसे में एक लड़का किसी काम से घर से बाहर निकल जाता है. जैसे ही वो अपना काम करके वापस लौटता है, अचानक आकाशीय बिजली का कहर टूट पड़ता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमानी बिजली का विस्फोट कितना विनाशकारी था. अगर लड़का सही समय पर वहां से नहीं निकला होता तो उसकी जान भी जा सकती थी. 

बाल-बाल बची जान

आकाशीय बिजली ऐसे समय पर गिरी, जब वहां उस लड़के के अलावा और कोई भी मौजूद नहीं था. लड़के की जान पर कोई आंच नहीं आई, हालांकि बिजली गिरने से विद्युत उपकरण जरूर क्षतिग्रस्त हो गए. आकाशीय बिजली गिरने का यह खौफनाक मंजर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. बता दें कि इससे पहले लैंगर हौज में स्थित कुतुब शाही काल की मस्जिद पर भी बिजली गिरने की घटना देखी गई थी.

भारी बारिश के दौरान घर से निकलने से बचें

मौसम विभाग की मानें तो हैदराबाद में बारिश का सिलसिला इस महीने के अंत तक जारी रहेगा. वीडियो को देखने के बाद तो हम यही कहेंगे कि भारी बारिश में घर से निकलने की गलती बिल्कुल न करें. घर में रहें और सुरक्षित रहें. 

ये भी पढें: खौफनाक! गर्लफ्रेंड को पटक-पटककर पीटता नजर आया 'जल्लाद' ब्वॉयफ्रेंड, सामने आया डरावना Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget