एक्सप्लोरर

26 जनवरी के दिन क्यों ट्रेंड कर रहा है Independence Day, क्या है इसके पीछे की वजह..

Viral Posts: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, ऐसे में कई लोग ऐसे भी हैं जो रिपब्लिक डे के बधाई संदेश, हैशटैग इंडिपेंडेंस डे के साथ दे रहे हैं.

Trending Republic Day Posts: इस साल 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. 26 जनवरी को देश भर में हर स्कूल, कॉलेज, प्रमुख स्थानों और विभिन्न चराहों पर तिरंगा फहराया जाता है. इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर विस्तृत झांकियां और परेड का आयोजन भी होता है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की कला और संस्कृति का प्रदर्शन भी किया जाता है.

भारत का 74वां गणतंत्र दिवस इस वर्ष 2023 को पूरे देश में मनाया जा रहा है. लोग अपने परिवार, दोस्तों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं. गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे 26 जनवरी को मनाया जाता है, ऐसे में सोशल मीडिया पर रिपब्लिक डे के अवसर पर हैशटैग इंडिपेंडेंस डे (#Independence Day) का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है. इन महानुभावों लोगों की लिस्ट में देश की आम जनता के साथ ही साथ उन लोगों के नाम भी शामिल हैं जो देश के उच्च पदों पर आसीन हैं.

ट्वीट्स देखिए:


अब आप ये सोचिए कि भारत देश के बाहर का कोई व्यक्ति अगर रिपब्लिक डे के दिन इंडिपेंडेंस डे की बधाई दे तो समझा जा सकता है, लेकिन इतनी बड़ी गलती जब देश के नेताओं से भी हो, तो क्या कहेंगे आप..? नहीं यकीन तो आप खुद देख लीजिए.


रह गए न आप भी भौचक्के..इनके ट्वीट्स में रिपब्लिक डे की बधाई कम, बल्कि इंडिपेंडेंस डे की बधाई ज्यादा नजर आ रही है. अरे भैया, गणतंत्र दिवस को अंग्रेजी में रिपब्लिक डे कहा जाता है, न कि इंडिपेंडेंस डे..याद कर लो सभी..अब आगे से ऐसी गलती करने से बचें. देश में रहकर देश के बारे में ये छोटी-छोटी जानकारी तो सभी को होनी ही चाहिए. रिपब्लिक डे पर ट्रेंड कर रहे हैशटैग इंडिपेंडेंस डे पर ढेरों मीम्स की बाढ़ भी आ गई है. आप खुद देख लीजिए.

इंडिपेंडेंस डे औऱ रिपब्लिक डे में अंतर

भारत का नागरिक होने के नाते ये सभी को पता होना चाहिए कि इंडिपेंडेंस डे यानी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है. इसी दिन साल 1947 को हमारा देश ब्रिटिश राज की गुलामी से आजाद हुआ था, लेकिन देश का अपना कोई संविधान नहीं था. आजादी के बाद देश को अपना संविधान मिला. 26 जनवरी 1950  को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया. इसलिए हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. 

अब जानकारी के अभाव में या फिर कह लीजिए जल्दबाजी में, कुछ लोग अभी भी 15 अगस्त और 26 जनवरी में कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं. ये लोग, इंडिपेंडेंस डे और रिपब्लिक डे को मनाए जाने के कारणों से अनजान होकर ऐसी बड़ी गलती कर जाते हैं.

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: क्या आप 9 सेकंड में बाघों के बीच छिपे जगुआर को ढूंढ सकते हैं..?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
वड़ा पाव की दुकान खुलवा दो ना, बच्चे ने तुकाराम मुंढे से की गुजारिश
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
एयर प्यूरीफायर का कमाल...एक झटके में साफ कर दिया पूरा स्मोक
खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच
खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच
1 करोड़ लोगों ने देखा यह वीडियो! टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच
1 करोड़ लोगों ने देखा यह वीडियो! टीचर ने अनोखे स्टाइल में गुड टच बेड टच

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget