एक्सप्लोरर

अफ्रीका की हदजाबे जनजाति ने पहली बार खाया रसगुल्ला, रिएक्शन देख हैरान रह जाएंगे आप- वीडियो वायरल

जनजाति के लोग जब इस खास मिठाई से परिचित होते हैं तो उनके चेहरे पर खिली मुस्कान और उत्साह का नजारा देखने लायक हो जाता है. वीडियो देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो सुर्खियों में है. इसमें अफ्रीका की हदजाबे जनजाति के लोग पहली बार भारत की मशहूर मिठाई रसगुल्ला का स्वाद लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जनजाति के लोग जब इस खास मिठाई से परिचित होते हैं तो उनके चेहरे पर खिली मुस्कान और उत्साह का नजारा देखने लायक हो जाता है. वीडियो देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा.

अफ्रीका की हदजाबे जनजाति ने पहली बार चखा रसगुल्ले का स्वाद

वीडियो में दिखाई देता है कि जनजाति के कबीले के मुखिया को सबसे पहले रसगुल्ले की चाश्नी दी गई. जैसे ही उन्होंने मीठी चाश्नी का स्वाद लिया तो उनके चेहरे पर आश्चर्य और खुशी का भाव साफ झलकने लगा. इसके बाद जैसे ही उन्हें पूरा रसगुल्ला खाने के लिए दिया गया तो मानो उनकी खुशी का ठिकाना ही न रहा. रसगुल्ले का पहला निवाला लेते ही वह न सिर्फ मुस्कुराने लगे बल्कि खुशी से झूमने और थिरकने भी लगे. उनके साथी भी इस पल को देखकर आनंदित हो उठे.

खुशी से डांस करने लगा शख्स

हदजाबे जनजाति अफ्रीका की सबसे पुरानी और पारंपरिक जनजातियों में गिनी जाती है. यह समुदाय तंजानिया के उत्तरी हिस्से में पाया जाता है और अब भी अपनी मूल आदिम जीवनशैली पर कायम है. शिकार और फल-सब्जियों के सहारे जीवनयापन करने वाले इस समुदाय का आधुनिक दुनिया से संपर्क बेहद सीमित है. यही वजह है कि जब उन्हें भारत की प्रसिद्ध मिठाई रसगुल्ला ऑफर किया गया तो यह उनके लिए एक बिल्कुल नया अनुभव साबित हुआ.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई... आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को @Sandeep000004 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...रसगुल्ला खाकर कौन नहीं झूमेगा भाई. एक और यूजर ने लिखा...समझ नहीं आ रहा कि क्या बोल रहा है लेकिन इतना पता लग रहा है कि वो तारीफ कर रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...रसगुल्ले में ये हाल है तो बाकी खाएंगे तो क्या ही होगा.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
Video: घर वालों ने फिक्स की शादी तो लड़की ने मुंडवा लिए बाल, वीडियो देख यूजर्स बोले- True Love
घर वालों ने फिक्स की शादी तो लड़की ने मुंडवा लिए बाल, वीडियो देख यूजर्स बोले- True Love

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget