एक्सप्लोरर

Trending News: Google Map ने पुलिस को बताया 'रास्ता' और 20 साल से फरार चल रहे माफिया को पहुंचाया जेल

Viral News: गूगल मैप ने 20 साल से फरार चल रहे एक माफिया को पकड़वाने में इटली पुलिस की मदद की है. इटली पुलिस को इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था, लेकिन स्ट्रीट व्यू फीचर्स ने इस माफिया को ट्रैक किया.

Trending News in Hindi: गूगल मैप (Google Map) के फायदों से तो आप वाकिफ ही होंगे. ये ऐप एकतरफ जहां हमें रास्ता बताता है, हमारा कहीं आना-जाना आसान बनाता है. वहीं दूसरी तरफ यह शॉपिंग (Shopping), बैंक (Bank) और कई अन्य सेंटर की भी जानकारी देता है, लेकिन इन सबसे अलग इसने एक और खास काम कर दिखाया है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है. दरअसल गूगल मैप ने 20 साल से फरार चल रहे एक माफिया (Mafia) को भी पकड़वाया है. यह घटना इटली की है. इटली की पुलिस इसकी तलाश लगातार कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था. अब गूगल मैप ने पुलिस (Police) का काम आसान करते हुए इसे सलाखों के पीछे पहुंचवा दिया है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

जेल से हो गया था फरार

रिपोर्ट के मुताबिक, गैमिनो (Gaimino) नाम का माफिया वर्ष 2002 में रोम (Rom) की रेबिबिया जेल से भाग गया था. वर्ष 2003 में इसे हत्या (Murder) के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी. पुलिस इसकी तलाश तब से ही कर रही थी, लेकिन इसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था.

ये भी पढ़ें : Trending News: 20 साल पहले विलुप्त हो गई थी 'हाथों' से चलने वाली यह मछली, ऑस्ट्रेलिया में फिर दिखी

इस तरह गूगल मैप ने की मदद

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी तलाश में लगी टीम लगातार कोशिशों में थी. पिछले दिनों गूगल मैप्स के स्ट्रीट व्यू (Street View) पिक्चर ने एक ऐसे आदमी को दिखाया, जो हूबहू गैमिनो जैसा दिखता था. यहीं से पुलिस ने इस पर और काम करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उस पॉइंट पर ट्रैक करना शुरू किया.

ये भी पढ़ें : Watch: दुल्हन को दूल्हा दिखा रहा था डांस स्टेप्स, अचानक दुल्हन ने उतारी चप्पल और किया ये काम

ट्रैक करने पर सही साबित हुई जानकारी

इटेलियन एंटी माफिया पुलिस यूनिट के उप निदेशक निकोला अल्टिएरो का कहना है कि बहुत जल्द गूगल मैप (Google Map) का दिया गया सबूत सही साबित हुआ और हमने 61 वर्षीय जिओआचिनो गैमिनो को स्पेन (Spain) के गैलापागर में ट्रैक किया. वहां वह अपनी पहचान बदलकर लंबे समय से रह रहा था. यह शहर स्पेन की राजधानी मैड्रिड (Madrid) के पास है. इटली पुलिस का कहना है कि फिलहाल गैमिनो स्पेन में हिरासत में है और उसे फरवरी के अंत तक उसे वापस इटली लाने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget