एक्सप्लोरर

Watch: गोल्ड की तस्करी के लिए लगाया गजब का आइडिया, शेविंग ट्रिमर में छिपाया खजाना

Trending News: सोशल मीडिया पर गोल्ड तस्करी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स को शेविंग ट्रिमर के अंदर सोने की तस्करी करते देखा गया है.

Trending News: आज के समय में तेजी से पैसा कमाने की चाह ज्यादातर लोगों को जेल की हवा खिला रही है. कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लिए कई लोग गलत रास्ते का चुनाव कर अवैध तस्करी कर रहे हैं. हाल ही में एक गोल्ड तस्करी का मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स को शेविंग ट्रिमर के अंदर सोना रखकर ले जाते हुए पकड़ा गया है.

गोल्ड तस्करी करने का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, उसमें एक शख्स को गोल्ड की तस्करी करने के लिए एक नया जुगाड़ लगाते देखा गया है. शख्स ने गोल्ड को कस्टम डिपार्टमेंट की नजरों से बचाने के लिए शेविंग ट्रिमर का सहारा लिया है. जी हां, अक्सर सोने की तस्करी करने वाले लोग नए-नए तरह से तस्करी को अंजाम देने की कोशिश करते देखे गए हैं. वहीं हाल ही में सामने आए वीडियो में शेविंग ट्रिमर के अंदर से कस्टम डिपार्टमेंट को आधा किलो गोल्ड बरामद किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meme wala (@memewalanews)

बताया जा रहा है कि शख्स शारजाह से एयर अरबिया की फ्लाइट से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा था. जहां कस्टम की चेकिंग के दौरान उसके पास रखे सोने की पोल खुल गई. जिसके बाद सामान की गहन चेकिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों के होश उस वक्त उड़ गए जब उन्होंने शेविंग ट्रिमर के अंदर सोने को पाया.

इसे भी पढ़ेंः Watch: स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन के साथ की ऐसी हरकत, देखने वालों की छूटी हंसी !

फिलहाल शख्स के पास से 491 ग्राम गोल्ड बरामद किया गया है. जिसकी कीमत 25 लाख रुपये तक आंकी गई है. शख्स ने सोने की तस्करी करने के लिए गोल्ड को बिस्किट के रूप में रखा हुआ था. जिसे उसने ब्लैक कार्बन प्लास्टिक शीट की कई पर्तों से छुपाया हुआ था. सोशल मीडिया पर शख्स के तस्करी करने के आइडिया को देख हर कोई हैरान हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget