एक्सप्लोरर

प्रेमी से बनवाए रिज्यूम को लड़की ने कर दिया फॉरवर्ड, HR ने पढ़ ली पर्सनल चैट, सोशल मीडिया पर शेयर किया स्क्रीनशॉट

करियर कंसल्टेंट निक अकमल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि एक स्टूडेंट ने इंटर्नशिप के लिए यह मेल भेजा था. शायद उसे रिज्यूम बनाना नहीं आता था इसलिए उसने इसे अपने प्रेमी से बनवाया.

किसी भी कंपनी में नौकरी पाने के लिए सबसे पहले एक अच्छे रिज्यूम की जरूरत होती है, क्योंकि रिज्यूम के आधार पर ही कंपनी इंटरव्यू के लिए किसी कैंडिडेट को सेलेक्ट करती है. इसलिए लोग बेहतर से बेहतर रिज्यूम बनाने या बनवाने की कोशिश करते हैं जिससे की इम्प्लॉयर उन्हें इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट कर ले. कंपनी में नौकरी पाने के लिए एक लड़की ने अपने प्रेमी से रिज्यूम बनवाया, लेकिन उसके बाद उसने ऐसी गलती कर दी जिसकी वजह से वह पूरी दुनिया में हंसी की पात्र बन गई. कंपनी ने लड़की द्वारा भेजे गए रिज्यूम का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी.

कंपनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया स्क्रीनशॉट
दरअसल हुआ ये कि लड़की ने रिज्यूम को नए मेल में अटैच करने के बजाए उसे कंपनी को फॉरवर्ड कर दिया. उसके रिज्यूम में कोई खराबी नहीं थी, लेकिन फॉरवर्ड करने पर उसके प्रेमी द्वारा लड़की को भेजे गए मैसेज भी कंपनी को फॉरवर्ड हो गए. अब इम्प्लॉयर ने उस लड़की के सारे पर्सनल मैसेज पढ़ लिए और उनका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

पर्सनल मैसेज में क्या लिखा था
उसके प्रेमी ने लड़की को लिखा था- मेरी जान, ये लो तुम्हारा रिज्यूम. इसे बना दिया है. एक बार चेक कर लो कि ये ठीक है या नहीं? अगर कुछ बदलाव करना हो तो बता देना. इसके बाद शख्स ने लड़की को कुछ किसिंग इमोजीस भी भेजे. लड़की ने प्रेमी द्वारा भेजे गए मेल को वैसे ही कंपनी को फॉरवर्ड कर दिया. कंपनी ने इसका स्क्रीनशॉट लेकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया जो अब वायरल हो रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nik (@nikakmal00)

करियर कंसल्टेंट निक अकमल ने स्क्रीनशॉट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा कि, एक स्टूडेंट ने इंटर्नशिप के लिए यह मेल भेजा था. शायद उसे रिज्यूम बनाना नहीं आता था इसलिए उसने इसे अपने प्रेमी से बनवाया और उसे फॉरवर्ड कर दिया. स्क्रीनशॉट को पढ़ने के बाद यूजर्स इस लड़की को कामचोर बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

हथियारबंद रूसी सैनिक से भिड़ गई यूक्रेन की महिला, बोली- तुम लोग हमारी जमीन पर क्या कर रहे हो?

लंबे बालों के कारण शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, बॉस ने एंप्लॉय को नौकरी से निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब राहत के पिता भूल गए थे धुन, नुसरत फतेह अली खान ने Live संभाली थी कव्वाली
जब राहत के पिता भूल गए थे धुन, नुसरत फतेह अली खान ने Live संभाली थी कव्वाली
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
बचपन का प्यार...गाने वाले वायरल बॉय सहदेव दिरदो का नया लुक वायरल
बचपन का प्यार...गाने वाले वायरल बॉय सहदेव दिरदो का नया लुक वायरल
पति से छिपाकर महिला ने जमा किए 12 लाख, खा गए चूहे; वीडियो वायरल
पति से छिपाकर महिला ने जमा किए 12 लाख, खा गए चूहे; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget