एक्सप्लोरर

Watch: स्कूटी से टकराई बाइक तो बौखला गई लड़की, बीच सड़क पर फूड डिलीवरी बॉय को जूते से पीटा

ये घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर की है. बताया जा रहा है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने लड़की को डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने से मना किया लेकिन लड़की ने एक न सुनी.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की फूड डिलीवरी एजेंट को पीटते दिखाई दे रही है. लड़की बीच सड़क पर जूते से डिलीवरी बॉय की पिटाई करते नजर आ रही है. जानकारी के मुताबिक ये वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर का है. वीडियो कथित तौर पर गुरुवार शाम जिले के रसेल चौक के पास रिकॉर्ड किया गया था. हालांकि लड़की की पहचान अभी नहीं हो पाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की अपनी स्कूटी से चौक से गुजर रही थी. इसी दौरान डिलीवरी बॉय गलत साइड से वहां पहुंचा और उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी.

बीच सड़क पर लड़की ने फूड डिलीवरी एजेंट को जूते से पीटा

बताया जा रहा है कि स्कूटी में टक्कर के बाद लड़की सड़क पर गिर गई, इसके बाद वह उठकर तुरंत ही बाइक सवार को अपनी जूती से पीटने लगी. युवती का आरोप था कि डिलीवरी एजेंट की बाइक उसकी स्कूटी से टकराने से उसे चोट लगी है. वीडियो में लड़की डिलीवरी एजेंट को लगातार जूते से पीटती हुई दिख रही है. वहां, मौजूद कुछ लोगों महिला को ऐसा करने से मना किया लेकिन लड़की ने एक न सुनी. लड़की जूती से पिटाई के साथ-साथ उस डिलीवरी बॉय को पैर से भी मारती दिख रही है. 

फूड डिलीवरी बॉय को पीटने का वीडियो वायरल

आसपास के लोग लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी. वह युवक को लगातार पीटती रही. हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने  दावा किया है कि घटना के समय लड़की फोन पर बात कर रही थी और इसी वजह से टक्कर हुई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने कहा कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है. बघेल ने कहा कि अगर घटना की कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

OMG! चलती गाड़ी से पुल के नीचे कूदा शख्स, रौंगटे खड़े कर देगा ये वायरल वीडियो

इस अनोखे अंदाज में 'काचा बादाम' गाना गाती नज़र आईं रानू मंडल, लग रही हैं बंगाली दुल्हन

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Paytm वाले ज्यादा चार्ज काट रहे थे, मारवाड़ी ने बना डाला स्पीकर
Paytm वाले ज्यादा चार्ज काट रहे थे, मारवाड़ी ने बना डाला स्पीकर
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Viral Video: आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल
आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल
Python Attack Viral Video:जंगल में नदी किनारे झूला झूल रहा था शख्स, तभी अजगर ने मारा झपट्टा
Video: जंगल में नदी किनारे झूला झूल रहा था शख्स, तभी अजगर ने मारा झपट्टा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget