एक्सप्लोरर

क्या बंदर बनेगा रहे तू... चश्मा छीनकर बड़े होशियार बन रहे थे मंकी महाराज, फिर इंसान ने दिखाई अपनी फुर्ती; देखें मजेदार वीडियो

Viral Video: ट्विटर यूजर @GURDEEPKAHLON_ ने ये मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें एक बंदर इंसान का चश्मा चुरा लेता है. गुरदीप ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि आज पता चल गया इंसान बंदर से ही बना है.

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक चालाक मंकी महाराज इंसान का चश्मा चुरा लेता है और खुद को बहुत होशियार समझता है. कहानी यहीं पलट जाती है. जो बंदर खुद को तेज समझ रहा था, इंसान की चालाकी और फुर्ती से हैरान हो जाता है और दांत दिखाने लगता है. वो बेचारा समझ ही नहीं पाया कि उसके हाथ से चश्मा कब चला गया. फिलहाल वीडियो वायरल है.  

क्या है वीडियो में ?

वीडियो की शुरुआत एक महिला के साथ होती है जो किसी पार्क या टूरिस्ट प्लेस पर घूम रही होती है. तभी अचानक एक बंदर आता है और उसकी नाक के ठीक ऊपर से चश्मा खींच लेता है और कूदकर दूर बैठ जाता है. बंदर महाराज चश्मा लेकर बैठ जाते हैं, कभी दाएं देखते हैं, कभी बाएं, लेकिन तभी पीछे चल रहा शख्स अपनी फुर्ती दिखाता है और एक झटके में चश्मा छीन लेता है और बंदर एकदम हैरान रह जाता है जैसे कि अरे ये क्या हुआ. 

X यूजर @GURDEEPKAHLON_ ने ये मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमें एक बंदर इंसान का चश्मा चुरा लेता है. गुरदीप ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि आज पता चल गया इंसान बंदर से ही बना है. यह ट्वीट न सिर्फ वायरल हुआ, बल्कि कई लोगों ने इसे देखकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. 

लोगों के कमेंट्स
वीडियो पर कई लाइक्स और रिट्वीट्स आ चुके हैं. कुछ मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिले. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि बंदर को लगा वो आईक्यू टेस्ट पास कर गया, पर इंसान ने बता दिया कौन बाप है. वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि अब बंदरों को भी टेक्नोलॉजी का शौक चढ़ गया है. किसी ने लिखा कि मंकी महाराज तो स्टाइल में थे, पर इंसान ने गेम पलट दी. साथ ही वीडियो की टाइमिंग और बंदर की हरकतें इतनी मजेदार हैं कि कोई भी हंसी रोक नहीं पाया. 

यह भी पढ़ें बड़े ईमानदार चोर हैं... रोने लगा शख्स तो पिघल गया चोरों का कलेजा, वापस कर दिया सामान; देखें वीडियो

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी ने कहा- ‘पापा, आपकी याद आ रही है’, अगली सुबह दरवाजे पर खड़े थे पिता
बेटी ने कहा- ‘पापा, आपकी याद आ रही है’, अगली सुबह दरवाजे पर खड़े थे पिता
पुल टूटा तो किसान ने खेत से निकाल दिया रास्ता, 30 रुपये ले रहा टोल
पुल टूटा तो किसान ने खेत से निकाल दिया रास्ता, 30 रुपये ले रहा टोल
रानू मंडल ने लता मंगेश्कर की आवाज में गाया इक प्यार का नगमा- भावुक हुए यूजर्स
रानू मंडल ने लता मंगेश्कर की आवाज में गाया इक प्यार का नगमा- भावुक हुए यूजर्स
पाकिस्तानी शख्स ने बनाई ऑटोमैटिक कार, टेस्टिंग के दौरान पुलिस वैन से भिड़ी
पाकिस्तानी शख्स ने बनाई ऑटोमैटिक कार, टेस्टिंग के दौरान पुलिस वैन से भिड़ी

वीडियोज

Salman Khan ने Subhash Ghai को क्यों मारा था थप्पड़? सालों बाद सामने आया पूरा किस्सा
Vijay Deverakonda का पुराना प्यार और टूटा दिल, बोले- ‘मुझे प्यार हुआ था, फिर दिल टूट गया’
Sairaab: Nayanika-Ishaan की शादी पर संकट, क्या Tinni देगी नए रिश्ते को मंजूरी?
Bollywood News: ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर स्वरा भास्कर के सवाल, वायरल बयान पर दी सफाई (02.09.26)
Tej Pratap Yadav का Kangana Ranaut-Chirag Paswan पर इशारा, बोले- ‘सदन में मिल गई अच्छी लड़की’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रामायण में सीता का किरदार राम से भी...', बोले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार
'रामायण में सीता का किरदार राम से भी...', बोले कर्नाटक CM डीके शिवकुमार
प्रशांत किशोर का 'चप्पल कांड' पर पहला रिएक्शन, 'दिल्ली में एक लड़की…'
प्रशांत किशोर का 'चप्पल कांड' पर पहला रिएक्शन, 'दिल्ली में एक लड़की…'
शतक के बाद तिलक वर्मा का अर्धशतक, फाइनल में पहुंची टीम; अब वैभव सूर्यवंशी से मुकाबला
शतक के बाद तिलक वर्मा का अर्धशतक, फाइनल में पहुंची टीम; अब वैभव सूर्यवंशी से मुकाबला
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
खेत की रजिस्ट्री कराने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें, वरना होगी दिक्कत
खेत की रजिस्ट्री कराने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें, वरना होगी दिक्कत
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 10 सितंबर तक मौका

Embed widget