एक्सप्लोरर

Funny Video: भारी पड़ गया बच्चा चुराने का प्रैंक, देखते ही मां ने किया ऐसा हाल माफी मांगने लगा शख्स - देखिए वीडियो

Funny Video: सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को बच्चा चुराने का प्रैंक करना खासा भारी पड़ गया.

Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में कब क्या सामने आ जाए कुछ पता नहीं चलता है. ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज हजारों की तादाद में वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं. इनमें प्रैंक वीडियो की अच्छी खासी तादाद है. ऐसे वीडियो लोगों को भी खूब पसंद आते हैं और खूब लाइक-व्यूज बटोरते हैं. मगर कई बार प्रैंक वीडियो शूट करने के दौरान अच्छी मार भी पड़ जाती है. अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है. इसमें एक शख्स को बच्चा चुराने का प्रैंक करना भारी पड़ गया.

भारी पड़ गया प्रैंक

वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कुछ महिलाएं ठेले से कुछ खरीद रही हैं. उनके पास में छोटे बच्चे भी खड़े हैं. इधर कुछ कदम की दूरी पर खड़े एक शख्स ने इन्हीं में से एक बच्चे को चुराने से जुड़ा प्रैंक करने का प्लान बनाया. अब प्लान के मुताबिक धीरे से बच्चों के करीब पहुंचा और उसने एक को गोद में उठा लिया. बच्चे को गोद में उठाने ही शख्स भागने लगा. इधर थोड़ी ही दूर खड़ी बच्चे की मां को पहले तो कुछ समझ नहीं आया. मगर जैसे ही उसे लगा कि उसका बच्चा कोई चुराकर ले जा रहा है, उसने तुरंत किसी शेरनी की ताकत आ गई.

देख सकते हैं कि महिला चिल्लाते हुए शख्स के पीछे दौड़ी. इधर शख्स भी हंसी मजाक का खेल समझते हुए बच्चे को लेकर भागता रहता है. लेकिन बच्चे की मां और भी आक्रामक हो गई. उसने पत्थर उठाया और शख्स पर हमला कर दिया. मजेदार वीडियो के अगले फ्रेम में देख सकते हैं कि शख्स भी तब तक समझ चुका था कि अब बच्चे को छोड़ने में ही भलाई है. मगर महिला कहां मानने वाली थी. उसने पत्थर शख्स को मार ही दिया.

देखिए वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VIDEO NATION (@videonation.teb)

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ही सेकंड में बच्चे का पिता दौड़कर प्रैंक कर रहे शख्स के करीब पहुंचा और उसकी पिटाई शुरू कर दी. अब प्रैंकर को खुद ही बताना पड़ा कि वो सिर्फ मजाक कर रहा था. उसका बच्चा चुराने का कोई प्लान नहीं था. मगर बच्चे का पिता भी कहां मानने वाला था. बेचारी को तब तक दो चार थप्पड़ जड़ ही दिए. मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है. वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़िए- Viral Video: स्टाइल मारने के चक्कर में ऐसा फंसा लड़का, बेचारे की पैंट ही उतर गई, देखिए मजेदार वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन... लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget