एक्सप्लोरर

पिता ने बेटी को अचानक दिया सरप्राइज...तोहफा देखा हैरान रह गई लड़की, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

Video: लड़की दौड़ती हुई अपने पापा के गले लग जाती है. पापा भी झुककर उसे कसकर बाहों में भर लेते हैं. ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि हकीकत है. वीडियो देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे.

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो दिल को छू जाता है, लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने हजारों लोगों की आंखें नम कर दी हैं और दिल को मुस्कुराहट से भर दिया है. वीडियो में एक पिता अपनी बेटी को ऐसा सरप्राइज देता है जिसे देख हर किसी को अपने बचपन की याद आ जाए. बिना किसी बड़ी तैयारी या दिखावे के, यह एक सच्चा, खरा और प्यार से लबरेज पल है, जिसने इंटरनेट की भीड़ में एक कोना ऐसा बना दिया है जहां सिर्फ भावनाएं बोलती हैं. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

पिता ने बेटी को दिया सरप्राइज

वीडियो की शुरुआत होती है एक आम से घर के बाहर के दृश्य से. पिता चुपचाप एक नई, चमचमाती साइकिल लेकर आता है और उसे घर के बाहर खड़ा कर देता है. चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान, दिल में बेटी की खुशी देखने की उत्सुकता और आंखों में चमक. यह वही सच्चा प्रेम है जो शब्दों से नहीं, सिर्फ एहसासों से बयां होता है. इसके बाद वो अपनी बेटी को घर से बाहर बुलाता है. छोटी बच्ची जैसे ही दरवाजा खोलती है और बाहर खड़ी गुलाबी रंग की उस नई साइकिल को देखती है, उसकी आंखें चमक उठती हैं, मुंह से एक शब्द नहीं निकलता, लेकिन शरीर की हर हरकत खुशी से नाचने लगती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NAUGHTYWORLD (@naughtyworld)

बेटी ने लगाया पिता को गले

वो दौड़ती हुई अपने पापा के गले लग जाती है. पापा भी झुककर उसे कसकर बाहों में भर लेते हैं. ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि हकीकत है. एक ऐसा सीन जिसमें दुनिया की सारी दौलत, सारी गाड़ियों और महंगे तोहफों के सामने ये एक साइकिल भारी पड़ जाती है. यह सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, एक भरोसे का पैगाम है कि पापा हमेशा तुम्हारे लिए रहेंगे, हर खुशी के पीछे खड़े रहेंगे.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल... नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पिता अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करता. एक और यूजर ने लिखा...यही अगर बेटा होता तो एक पहिये का भी सरप्राइज नहीं मिलता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या बात है, बहुत खूब.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है...कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भाभी के डांस ने बारात में उड़ाया गर्दा, देवर की शादी में झूमने को मजबूर हुआ एक एक बाराती, वीडियो वायरल
भाभी के डांस ने बारात में उड़ाया गर्दा, देवर की शादी में झूमने को मजबूर हुआ एक एक बाराती, वीडियो वायरल
Video: युद्ध विराम के बीच कैसे हैं ईरान में हालात? वायरल वीडियो देख चौंक जाएंगे आप- यूजर्स भी हैरान
युद्ध विराम के बीच कैसे हैं ईरान में हालात? वायरल वीडियो देख चौंक जाएंगे आप- यूजर्स भी हैरान
Bargi dam accident jabalpur: क्रूज हादसे की जिस तस्वीर ने लोगों को रुलाया उसकी हकीकत जान चौंक जाएंगे आप, सच आया सामने
क्रूज हादसे की जिस तस्वीर ने लोगों को रुलाया उसकी हकीकत जान चौंक जाएंगे आप, सच आया सामने
Jabalpur cruise accident: बगरी डैम हादसे की एक और तस्वीर वायरल, मौत भी न कर पाई मां-बेटे को जुदा; रो पड़े यूजर्स
बगरी डैम हादसे की एक और तस्वीर वायरल, मौत भी न कर पाई मां-बेटे को जुदा; रो पड़े यूजर्स

वीडियोज

Sansani: मर्डर से पहले दूल्हे की तैयारी | Crime News | Murder Case | ABP News
Maharashtra News: 4 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या | Pune | Crime News | abp News
Chitra Tripathi: बंगाल की चुनावी रेस..किसके पक्ष में जनादेश ? | Bengal Elections | EVM | Mamata
SC से Mamata को 'झटका'..4 मई को क्या? | Mamata | TMC | BJP | PM Modi | Bengal Election 2026
ABP Report: 4 मई की उल्टी गिनती शुरू! बंगाल में सियासी पारा हाई | Mamata | TMC | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और...', बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले ममता बनर्जी के लिए क्या बोले अखिलेश यादव?
'एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और...', बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले ममता बनर्जी के लिए क्या बोले अखिलेश यादव?
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की ट्रंप को सख्त चेतावनी
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की चेतावनी
क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...
क्यों 18 करोड़ के मथीशा पथिराना को नहीं खिला रही कोलकाता नाइट राइडर्स, कोच बोले फिट है लेकिन...
'शर्म आनी चाहिए...', 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के कहने पर कटा तब्बू का रोल? प्रियदर्शन ने किया खुलासा
'शर्म आनी चाहिए...', 'भूत बंगला' अक्षय कुमार के कहने पर कटा तब्बू का रोल? प्रियदर्शन ने किया खुलासा
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
'समुद्री लुटेरों' की तरह काम कर रही US नेवी, ट्रंप होर्मुज नाकेबंदी पर बड़ा बयान, ईरान ने कहा- 'हथियारबंद डकैती'
'समुद्री लुटेरों' की तरह काम कर रही US नेवी, ट्रंप होर्मुज नाकेबंदी पर बड़ा बयान, ईरान ने कहा- 'हथियारबंद डकैती'
Nutrient Deficiency Symptoms: बिना वजह रहता है मूड खराब? शरीर में इन विटामिन की कमी तो नहीं है वजह
बिना वजह रहता है मूड खराब? शरीर में इन विटामिन की कमी तो नहीं है वजह
घर की छत पर है जगह तो ऐसे उगा सकते हैं हरा-भरा कद्दू, नोट कर लें तरीका
घर की छत पर है जगह तो ऐसे उगा सकते हैं हरा-भरा कद्दू, नोट कर लें तरीका
Embed widget