एक्सप्लोरर

नहीं देखा होगा भारतीय नेवी का ये रौद्र रूप! दुश्मन के लिए मौत का सामान लिए फिरती है भारतीय जल सेना, वायरल हो रहा वीडियो

लहरों को चीरते विशाल युद्धपोत और उन पर तैनात मिसाइलें और तोपें, जिनसे जब गोले निकलते हैं तो समंदर भी थर्रा उठता है. ये सिर्फ अभ्यास नहीं, ये उस चेतावनी की तरह है जो भारत ने दुनिया को दी है.

अगर अब तक आपने भारतीय जल सेना का असली रौद्र रूप नहीं देखा, तो अब देख लीजिए. सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय नेवी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देश की समुद्री ताकत का ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला है कि हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाए. पानी की गहराइयों से निकलती पनडुब्बी, लहरों को चीरते विशाल युद्धपोत और उनपर तैनात मिसाइलें और तोपें, जिनसे जब गोले निकलते हैं तो समंदर भी थर्रा उठता है. ये सिर्फ अभ्यास नहीं, ये उस चेतावनी की तरह है जो भारत ने दुनिया को दी है कि अगर कोई आंख उठाएगा, तो जवाब समंदर से भी मिलेगा.

कांप उठेगा दुश्मन का कलेजा

इस वायरल वीडियो में भारतीय नेवी की ताकत का ऐसा नजारा दिखता है, जिसे देखकर दुश्मन भी खौफ में आ जाए. मिसाइलों की दहाड़ और तोपों की गरज से साफ है कि भारतीय नौसेना सिर्फ एक रक्षक नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर दुश्मन के लिए विनाशक भी बन सकती है. आधुनिक हथियारों से लैस जहाज, तेज रफ्तार बोट्स और पनडुब्बियों के जरिए यह दिखाया गया है कि भारत की जल सेना किसी भी हालात में दुश्मन का मुकाबला करने को तैयार है.

वीडियो में देखी गई यह युद्धक तैयारियां न सिर्फ भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन हैं, बल्कि यह संदेश भी देती हैं कि हम शांति में विश्वास रखते हैं, लेकिन अगर देश की ओर कोई बुरी नजर डाली गई तो जवाब इतना तेज होगा कि इतिहास में दर्ज हो जाएगा. यह वीडियो एक बार फिर यह साबित करता है कि भारत अब सिर्फ रक्षा नहीं करता, बल्कि अपने दुश्मनों को चेतावनी भी देता है...हम तैयार हैं, हर हाल में.

यह भी पढ़ें: बेटे ने मदर्स डे निबंध लिख खोली अपनी मां की पोल..फिर हुई ऐसी कुटाई कि मर गया अंदर का सुलेमानी कीड़ा

यूजर्स भी कर रहे तारीफ

वीडियो को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...हमें अपनी सेना पर गर्व है. एक और यूजर ने लिखा...भारत से टकराने के लिए साहस चाहिए, जो हर किसी में नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भारत की जल सेना का वीडियो देख सीना गर्व से चौड़ा हो गया.

यह भी पढ़ें: लोगों का नाच देखकर सांड को आ गया गुस्सा, फिर टेंट में घुसकर बना दिया भूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Roadside Food Stall Viral Video: मेरी सैलरी बताने लायक नहीं... सड़क किनारे ठेला लगा हर महीने 1.5 लाख कमाता है शख्स, वायरल वीडियो
मेरी सैलरी बताने लायक नहीं... सड़क किनारे ठेला लगा हर महीने 1.5 लाख कमाता है शख्स, वायरल वीडियो
CJP Spokesperson Vijeta Dahiya Viral Video : 'मैंने बर्गर क्यों खाया?' ट्रोल्स पर भड़के CJP प्रवक्ता विजेता दहिया, वीडियो पर दी सफाई
'मैंने बर्गर क्यों खाया?' ट्रोल्स पर भड़के CJP प्रवक्ता विजेता दहिया, वीडियो पर दी सफाई
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget