एक्सप्लोरर

Viral Video: हैंडपंप चलाकर पानी पी रहे इस हाथी को देखिए, जल से खिलवाड़ करने वालों को दी बड़ी सीख

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो वायरल हुआ है, जो हैंडपंप से पानी पीता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को जल शक्ति मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है.

Elephant Viral Video: भविष्य में जल की कमी (Water Shortage) ना हो इसके लिए आज के समय में जल संरक्षण (Water Conservation) सबसे ज्यादा जरूरी है. इस धरती पर रहने वाले हर व्यक्ति को जल के महत्व और भविष्य में जल की कमी से संबंधित समस्याओं को समझना चाहिए. हालांकि, लोग इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं. यही कारण है कि भारत के ज्यादातर राज्यों में पानी की कमी दिखने लगी है. 

वैसे तो सरकार की ओर से समय-समय पर लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया जाता है, लेकिन इन दिनों एक हाथी (Elephant) ने लोगों को जल संरक्षण की जरूरत के बारे में महत्वपूर्ण संदेश दिया है. इस हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. चलिए आपको वीडियो के बारे में विस्तार से समझाते हैं.

हाथी ने किया लोगों को जागरूक!

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुए इस वीडियो में आप एक हाथी को हैंडपंप चलाकर पानी पीते हुए देख सकते हैं. आप वीडियो में देखेंगे कि पहले हाथी काफी देर तक हैंडपंप से पानी चलाता है और फिर वो पानी नीचे जमीन पर इकट्ठा हो जाता है. इसके बाद हाथी हैंडपंप बंद करके जमीन से पानी पीता है. हाथी पानी को बिल्कुल भी बर्बाद नहीं करता. वो जमीन पर गिरा हुआ सारा पानी पी जाता है.

जल शक्ति मंत्रालय ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को जल शक्ति मंत्रालय (Ministry Of Jal Shakti) ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है. कैप्शन में लिखा है- 'एक हाथी भी जल की एक-एक बूंद का महत्व समझता है. फिर हम इंसान क्यों इस अनमोल रत्न को व्यर्थ करते हैं? आइए, आज इस जानवर से सीख लें और जल संरक्षण करें.' 20 अगस्त को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अभी तक 15 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

ये भी पढ़ें- Watch: 86 साल के बुजुर्ग ने नौजवान बॉक्सर को रिंग में बुरी तरह से धोया, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें- Mumbai News: यूटर्न के लिए शख्स ने फुट ओवरब्रिज पर दौड़ा दिया ऑटो रिक्शा, क्लिक कर देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget