एक्सप्लोरर

DTC का रक्षक बना भक्षक! बस में घुसने वाले शख्स को लात मारकर निकाला बाहर, VIDEO में कैद हुई करतूत

डीटीसी बसों की सुरक्षा का जिम्मा मार्शल के कंधे पर होता है. लेकिन क्या हो जब मार्शल ही यात्रियों की सुरक्षा करने के बजाय उनकी पिटाई करने लगे. ऐसा ही कुछ एक वीडियो में कैद हुआ है.

दिल्ली में एक जगह से दूसरी जगह तक सफर के लिए लोग ज्यादातर डीटीसी बसों का इस्तेमाल करते हैं. पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ये मोड इसलिए भी लोगों को पसंद आता है, क्योंकि इसमें किराया काफी कम होता है. ऊपर से दिल्ली का हर हिस्सा बस कनेक्टिविटी से जुड़ा हुआ है. इसलिए लोगों को बस में ट्रैवल करना काफी सुखद और आरामदायक लगता है. इसमें शहर के प्रमुख जगहों से लेकर बाहरी दिल्ली के गांवों तक को बसों के जरिए जोड़ा गया है. दिल्ली सरकार ने बसों में लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा है. हर बस में लोगों की सुरक्षा के लिए मार्शल तैनात किए जाते हैं. 

हालांकि, दिल्ली सरकार को लगा कि मार्शल की तैनाती के बाद लोगों की सुरक्षा बढ़ जाएगी. मगर ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डीटीसी बस के एक मार्शल को यात्री के साथ बदतमीजी करते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं, वह यात्री को लात से मारता हुआ भी नजर आ रहा है. मार्शल की इस हरकत का वीडियो एक यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. 

वीडियो में कैद हुई मार्शल की करतूत

वीडियो में देखा जा सकता है कि डीटीसी बस का मार्शल एक पुरुष यात्री को लात से मार रहा है. वह उसे मारते हुए बस से बाहर खदेड़ देता है. फिर वह यात्री अंदर आने की कोशिश करता है. मगर मार्शल उसे ऐसा करने नहीं देता है. इस दौरान गेट पर एक यात्री खड़ा है, जो मार्शल को समझाने की कोशिश करता है. ऐसा ही बस का ड्राइवर भी करता है. मगर वह कुछ सुनने को राजी ही नहीं होता है. बैकग्राउंड में लोगों को कहते हुए सुना जा सकता है कि मार्शल पागल हो गया है. 

पुरुष यात्री को मारी लात

एक बार तो मार्शल हवा में उछलकर दोनों पैर से पुरुष यात्री को लात मारता है. लेकिन एक बार फिर से यात्री बस में घुसता है. इस बार उसके आगे एक बुजुर्ग व्यक्ति भी होता है. मार्शल की बदतमीजी का शिकार बनने वाले यात्री के चेहरे पर डर साफ तौर पर देखा जा सकता है. उसके आगे खड़े बुजुर्ग के समझाने के बाद भी मार्शल अपना गुस्सा नहीं थूकता है. वह लगातार बहस कर रहा होता है. ये पूरा वीडियो 49 सेकेंड है, जिसे अब तक 1.31 लाख लोगों ने देखा है.

ये भी पढ़ें: जंगल में घूमता पाया गया 7 फीट लंबा 'राक्षस', पूरे शरीर पर दिखे भालू जितने बाल, सामने आया VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget