एक्सप्लोरर

'मैं आपसे इश्क करता हूं'...पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने महिला ग्राहक को किया प्रपोज, कंपनी ने जॉब से निकाला

उत्तर प्रदेश में एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने महिला की कॉन्टैक्ट डिटेल्स निकालकर उससे चैट पर प्यार का इजहार किया है. इस घटना की वजह से कॉन्टैक्ट डिटेल्स के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पिज्जा डिलीवरी करने वाले एक डिलीवरी ब्वॉय ने एक महिला से चैट पर प्यार का इजहार किया है. अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें गलत क्या है. दरअसल, डिलीवरी ब्वॉय ने डोमिनोज़ द्वारा दी गई कॉन्टैक्ट डिटेल्स के जरिए महिला का नंबर हासिल किया और फिर ये काम कर डाला. इस घटना की वजह से ग्राहकों की कॉन्टैक्ट डिटेल्स के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं और हर किसी को यह घटना हैरान कर रही है.

दरअसल यह मामला सार्वजनिक तब हुआ, जब कनिष्का दाधीच नाम की ट्विटर यूजर ने अपने साथ हुई इस घटना को ट्विटर पर पोस्ट किया. उसने डिलीवरी ब्वॉय के व्हाट्सएप मैसेजेस का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और कहा कि कबीर नाम के एक डिलीवरी ब्वॉय ने उससे प्यार का इजहार किया है. इस घटना से वो घबरा गई है और असुरक्षित महसूस कर रही है. कनिष्का का यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया. ट्वीट वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने इस मामले में दखल दिया. जबकि डोमिनोज़ ने पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय कबीर को जॉब से निकाल दिया है.


मैं आपसे इश्क करता हूं'...पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने महिला ग्राहक को किया प्रपोज, कंपनी ने जॉब से निकाला

डिलीवरी ब्वॉय ने क्या कहा?

कनिष्का की तरफ से ट्विटर पर शेयर किए गए चैट के स्क्रीनशॉट से पूरा मामला उजागर होते हुए नजर आया. इसे देखने से पता चलता है कि उसने किस तरह से कनिष्का को प्रपोज किया. डिलीवरी ब्वॉय लिखता है, 'माफ कीजिएगा, मेरा नाम कबीर है. कल मैं आपके यहां पिज्जा डिलीवर करने आया था. मैं वही लड़का हूं. मैं आपसे इश्क करता हूं.' डिलीवरी ब्वॉय की तरफ से किए गए इस तरह के बर्ताव ने ग्राहकों की निजी जानकारियों के दुरुपयोग की चिंताएं बढ़ा दी हैं. 


मैं आपसे इश्क करता हूं'...पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने महिला ग्राहक को किया प्रपोज, कंपनी ने जॉब से निकाला

मोहब्बत की कद्र, मगर तरीका गलत: कनिष्का

कनिष्का ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए ये सवाल उठाया कि डिलीवरी ब्वॉय इस तरह से जानकारियों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. महिला का कहना है कि अगर सच में उसके दिल में मेरे लिए मोहब्बत है, तो मैं इसकी कद्र करती हूं. लेकिन जिस तरह से उसने मुझे प्रपोज किया है, वो तरीका बिल्कुल भी ठीक नहीं है. उसका मानना है कि डिलीवरी के लिए दिए गए कॉन्टैक्ट डिटेल्स का इस तरह से इस्तेमाल करना सरासर गलत है.

ये भी पढ़ें: TV पर सांप की खूबियां बता रहा था एंकर, तभी सचमुच बोल दिया सांप ने हमला, Video देख रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget