डूबते दोस्त को बचाने के लिए कुत्ते ने मारी पानी में छलांग, Video में देखिए क्या हुआ आगे
Viral Video: वायरल वीडियो में एक कुत्ते को अपने दोस्त को नदी में डूबने से बचाते हुए देखा जा सकता है. इस क्लिप को 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

Trending Dog Video: कहते हैं इंसान भले ही मुसीबत में एक दूसरे का साथ छोड़ दें, लेकिन जानवर (Animals) हर मुश्किल घड़ी में एक दूसरे के साथ डटकर खड़े रहते हैं. इसका ताज़ा उदाहरण ये वीडियो है, जिसमें एक कुत्ता दूसरे कुत्ते को नदी में डूबने से बचा रहा है. इस वीडियो को 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.
ट्विटर पर एक कुत्ते का दूसरे कुत्ते को डूबने से बचाने का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक कुत्ता एक टहनी लाने के लिए नदी में जाता है, लेकिन वहां वो अपना संतुलन खो देता है और नदी की तेज धार में बहने लगता है. वहीं पास में एक दूसरा कुत्ता मौजूद होता है. अपने दोस्त को मुसीबत में देखकर वो तुरंत पानी में कूद जाता है और अपने दोस्त की मदद करता है.
वीडियो देखिए:
Dog Saves Friend from Drowning pic.twitter.com/3aE07tUN5p
— Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) September 26, 2022
दुविधा में फंसे यूजर्स
वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर गैब्रिएल कॉर्नो की आईडी से शेयर किया गया है और इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो पर यूजर्स के ढेरों कमेंट्स भी आ रहे हैं. जहां कुछ यूजर्स ने अपने दोस्त की मदद करने के लिए कुत्ते की जमकर तारीफ की है वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इस वीडियो को लेकर असमंजस दिखे. दरअसल उनका मानना है कि इस वीडियो को रचा गया है.
ये भी पढ़ें:
हिरण ने दिखाया जबरदस्त स्टंट, तेज रफ्तार कार के ऊपर से कूदता हुआ निकल गया, Video देखिए
Viral Video: बैग टांगकर स्कूल पहुंची छात्रा, क्लास में बैग खोला तो उसमें निकली नागिन
Source: IOCL



























