एक्सप्लोरर

Video: फिल्मी अंदाज में मोबाइल स्नैचर की धरपकड़, कॉन्स्टेबल ने दौड़कर पकड़ा, वीडियो वायरल

Delhi Viral Video: दिल्ली में तिमारपुर रोड पर मोबाइल झपटमारी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई. हेड कॉन्स्टेबल दीपक ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी का दौड़कर पीछा किया और पकड़ लिया. देखिए वायरल वीडियो.

Delhi News: दिल्ली में पुलिसकर्मी की बहादुरी का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है. तिमारपुर रोड पर एक मोबाइल स्नैचर का पीछा करते हुए दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दीपक ने उसे दबोच लिया. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सामने आने के बाद हर तरफ हेड कॉन्स्टेबल दीपक की सराहना हो रही है.

युवक ने राह चलते शख्स का छीना मोबाइल

जानकारी के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल दीपक पीसीआर ड्यूटी पर थे. तभी झपटमारी की घटना हुई. एक युवक ने राह चलते शख्स का मोबाइल छीन लिया और तेजी से भागने लगा. यह देखकर दीपक ने बिना समय गवाए उसका पीछा करना शुरू कर दिया.

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि आगे-आगे झपटमार भाग रहा था और पीछे-पीछे पुलिसकर्मी दीपक. उसी दौरान सड़क पर डीटीसी की बसें खड़ी थीं. चोर ने वहां खड़ी बस में घुसकर बचने की कोशिश भी की लेकिन इससे पहले कि वह सफल हो पाता, हेड कॉन्स्टेबल दीपक ने दौड़कर उसे पकड़ लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है, जो दिल्ली के वजीराबाद इलाके का रहने वाला है. जांच में सामने आया कि उस पर पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, जिसका मोबाइल छिना गया था, उसकी पहचान गाजियाबाद निवासी मुस्तकीम अहमद के रूप में हुई है.

इस बहादुरी भरे कदम से न सिर्फ चोर पकड़ा गया बल्कि दिल्ली पुलिस की सतर्कता और जिम्मेदारी का भी परिचय मिला. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने दीपक की जमकर प्रशंसा की. कई लोगों ने लिखा कि ऐसे बहादुर पुलिसकर्मियों पर हमें गर्व है.

ये भी पढ़ें- Video: इंसान है या रोबोट? नाच-नाचकर ऐसा घूमा शख्स, लोग बोले- इसमें मोटर फिट है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
20 साल की जेल... बटर चिकन स्टफ्ड इडली हुई वायरल, मेन्यू देख भड़के यूजर्स
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
बूढ़ी दादी को भाई ने दिया बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख इमोशनल हुआ इंटरनेट
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
हर की पैडी में जलविहीन हुई गंगा! प्रकट हुई अंग्रेजों के जमाने की रेलवे लाइन; वीडियो वायरल
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?
लंका दहन के लिए पूंछ में नहीं लगी आग, यूजर्स बोले- E20 यूज किया क्या?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget