एक्सप्लोरर

सड़क पर पटाखा फोड़ने से बच्चे की आंखों में लगी गंभीर चोट, सामने आया खौफनाक सीसीटीवी VIDEO

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर किसी व्यक्ति द्वारा पटाखे फोड़े जाने की वजह से बच्चे की एक आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई.

दिल्ली सरकार के पटाखों पर बैन लगाने के बावजूद लोग पटाखे फोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं. दिवाली आने में अभी देर है, लेकिन पटाखे फोड़ने का सिलसिला पहले से ही शुरू हो चुका है. पटाखों की वजह से न सिर्फ प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, बल्कि लोगों के इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होने की संभावना भी बढ़ जाती है. अब दिल्ली के शास्त्री पार्क से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पटाखे फोड़ने के कारण एक 11 साल के बच्चे की आंख में गंभीर चोट आई है.  

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर किसी व्यक्ति द्वारा पटाखे फोड़े जाने की वजह से बच्चे की एक आंख बुरी तरह जख्मी हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे को इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस रास्ते से वह गुजर रहा है, वहां किसी ने पटाखा जलाया हुआ है. बच्चा पटाखे के नजदीक से निकल रहा था कि तभी वह फट गया. इस घटना के बाद बच्चे को अपनी आंख पकड़कर तड़पते हुए देखा जा सकता है. बच्चे के साथ हुए इस हादसे के बाद एक लड़का उसकी मदद के लिए नजदीक जाता दिखाई पड़ता है. 

पुलिस ने दर्ज की FIR

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि यह घटना 15 अक्टूबर की रात 8 बजे की है. पटाखे की वजह से बच्चे की दाहिनी आंख में चोट लग गई. इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 286 और 337 के तहत FIR दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि शास्त्री पार्क के रहने वाले इस बच्चे के मामले में ऑल इंडिया मेडिकल हॉस्पिटल से एक मेडिको लीगल केस यानी MLC मिला था. जिसके बाद किसी की जिंदगी को खतरे में डालने और लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया.

दिल्ली में बैन है पटाखे 

बच्चे की आंख का इलाज करने के बाद 17 अक्टूबर को उसको डिस्चार्ज कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश जारी है. गली के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. बता दें कि दिल्ली में पटाखों की बिक्री करना, निर्माण करना, भंडारण करना, डिलीवरी करना और फोड़ना पूरी तरह से बैन है. ऐसा दिल्ली में प्रदूषण के लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए किया गया है.

ये भी पढ़ें: शख्स ने बिना डरे जिंदा मगरमच्छ को अपने कंधे पर उठाया, VIDEO देखकर उड़ गए लोगों के होश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Video: देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट
देसी बारबर की दुकान पर पहुंची विदेशी मेम, कराई ऐसी कड़क फेस मसाज कि हिल गया इंटरनेट
फोन पर बात करते हुए पकड़ रहा था सांप, कोबरा ने ऐसा डसा कि कट मारकर निकले यमराज- वीडियो वायरल
फोन पर बात करते हुए पकड़ रहा था सांप, कोबरा ने ऐसा डसा कि कट मारकर निकले यमराज- वीडियो वायरल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget