एक्सप्लोरर

India और Australia के मुकाबले से पहले शख्स ने Swiggy से ऑर्डर किए 51 नारियल, वायरल हुई PHOTO

World Cup 2023: भारतीय टीम का एक ऐसा प्रशंसक सामने आया है, जिसने टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना के लिए एक या दो नहीं,बल्कि 51 नारियल ऑनलाइन ऑर्डर किए हैं.

India vs Australia World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच में फेवरेट के तौर पर उतर रही है, जबकि ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच खेलने के एक्सपीरियंस के साथ मैदान पर उतरने वाली है. भारत अगर आज इस मैच को जीतता है, तो वह तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास छठी बार विश्व विजेता बनने का मौका है. 

वर्ल्ड कप का खुमार पूरे देश पर चढ़ा हुआ है. देशभर के मंदिरों में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा अर्चना की गई है. लोगों को भी मंदिरों में टीम की जीत के लिए पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया है. इस बीच भारतीय टीम का एक ऐसा प्रशंसक सामने आया है, जिसने टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना के लिए एक या दो नहीं,बल्कि 51 नारियल ऑनलाइन ऑर्डर किए हैं. भारतीय टीम के इस जबरा फैन ने शगुन के तौर पर इन नारियलों को स्वीगी से ऑर्डर किया है.

शख्स ने ऑर्डर किए 51 नारियल

स्वीगी ने मैच शुरू होने से पहले अपने ऑफिशियल 'एक्स' अकाउंट पर बताया कि किसी ने ठाणे से 51 नारियल ऑनलाइन ऑर्डर किए हैं. जिस शख्स ने 51 नारियल ऑर्डर किए थे. उसने स्वीगी की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बताया कि वही वो व्यक्ति है, जिसने 51 नारियल ऑनलाइन ऑर्डर किए हैं. शख्स ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें देखा जा सकता है कि सामने मैच चल रहा है और टेबल पर कई सारे नारियल प्रार्थना के लिए रखे गए हैं. 

सेमीफाइनल मैच में ऑर्डर की थीं 240 अगरबत्तियां

बता दें जिस शख्स ने नारियल ऑर्डर किए हैं, उसका एक्स अकाउंट @gordonramashray नाम से है. इस शख्स ने न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल मैच के दौरान 240 अगरबत्तियां ऑनलाइन ऑर्डर की थीं. उसने इसकी तस्वीर भी एक्स अकाउंट पर शेयर की थी.

ये भी पढ़ें: टीम India के खिलाड़ियों को तो आप जानते हैं, मगर क्या उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंड के बारे में मालूम है ये बातें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर दारू पीकर सो गया; छूटी फ्लाइट
समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचा, फिर दारू पीकर सो गया; छूटी फ्लाइट
मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल
मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
मूसलाधार बारिश में कुत्तों को पनाह दे रहा था हाथी, वीडियो वायरल
मूसलाधार बारिश में कुत्तों को पनाह दे रहा था हाथी, वीडियो वायरल

वीडियोज

Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Siwet Tomar ने Shahzad Poonawalla से Physical Confrontation पर तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
Embed widget