एक्सप्लोरर

एक्सीडेंट करवा के मानेगी... चलती कार में ड्राइवर सीट पर रोमांस कर रही थीं दीदी, वीडियो हो गया वायरल

हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है जिसमें एक महिला चलती हुई कार की ड्राइवर सीट पर बैठकर रोमांस करती नजर आ रही है.

आज के सोशल मीडिया क्रेज के बीच, लोग थोड़ी-सी लाइमलाइट पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं. किसी को पॉपुलैरिटी चाहिए तो कोई वायरल वीडियो के पीछे भागता है. लेकिन ये कंटेंट क्रिएशन की होड़ अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंचती जा रही है  जहां लोग अपनी और दूसरों की जान की परवाह किए बिना सिर्फ लाइक और व्यूज  के लिए बेहद गैर-जिम्मेदार हरकतें कर रहे हैं. 

हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है जिसमें एक महिला चलती हुई कार की ड्राइवर सीट पर बैठकर रोमांस करती नजर आ रही है. यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का सबूत है. इस वीडियो को देखकर लोग सिर्फ हैरान ही नहीं हुए, बल्कि गुस्से से भर उठे. 

इस वीडियो को एक यूजर अनामिका ने अपने पर X अकाउंट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट किया है और साथ ही लिखा है कि "ये लोग खुद को भी मारेंगे और किसी और को भी मारेंगे. इनका लाइसेंस तुरंत रद्द होना चाहिए. जिस तरह से गाड़ी चला रहे हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि उनकी जिंदगी में कोई अहमियत नहीं है. ऐसे लोग दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं. वैसे कुत्ता-कुतिया का खेल चल रहा है खुलेआम" 

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में एक महिला कार की ड्राइवर सीट पर बैठी है. लेकिन ड्राइविंग करने के बजाय वह व्यक्ति के साथ रोमांटिक हरकतों में मशगूल है.वीडियो को देखकर साफ समझ आता है कि कार चल रही है, यानी यह सब कुछ चलती गाड़ी में हो रहा है. यह ना सिर्फ गलत है बल्कि बेहद खतरनाक भी है, चलती गाड़ी में ड्राइवर का ध्यान भटकना किसी भी वक्त हादसे का कारण बन सकता है. और ऐसे हादसे सिर्फ खुद को ही नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे निर्दोष लोगों की जान भी ले सकते हैं. 

अनामिका जैसे कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो की कड़ी आलोचना की है. किसी ने लिखा दीदी एक्सीडेंट करवा के ही मानेंगी, तो कोई बोला ये कंटेंट के नाम पर क्या-क्या नहीं करवा रहे आजकल, लोगों की राय है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, और ड्राइविंग लाइसेंस को तुरंत रद्द कर देना चाहिए. 

यह भी पढ़ें Video: ऐसी दर्दनाक मौत भगवान किसी को न दें! ट्रक से कुचल गया बाइकवाले का सिर, वीडियो वायरल

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
CM मोहन यादव की फिसली जुबान, ओसामा को बता दिया ओबामा; वीडियो वायरल
CM मोहन यादव की फिसली जुबान, ओसामा को बता दिया ओबामा; वीडियो वायरल
डिलीवरी देने पहुंचा ब्लिंकिट राइडर, साथ में बाइक पर बैठा मिला नन्हा पिल्ला
डिलीवरी देने पहुंचा ब्लिंकिट राइडर, साथ में बाइक पर बैठा मिला नन्हा पिल्ला
कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget