एक्सप्लोरर

बगैर पैसे दिए भाग रहा था कार चालक! पेट्रोल पंप वाले ने सिखाया ऐसा सबक कि हो गया हजारों का नुकसान

Viral Video: कार चालक होशियारी दिखाते हुए बगैर भुगतान किए ही पेट्रोल पंप से भागने की कोशिश करता है, लेकिन उसके साथ जो होता है उसके बाद अब वो कभी किसी के साथ धोखाधड़ी करने का प्रयास नहीं करेगा.

आपने अक्सर पेट्रोल पंप पर अजीब तरह की घटनाएं होती देखी होंगी. कभी मारपीट, कभी लूट तो कभी बहस बाजी. अक्सर देखा जाता है कि आम पब्लिक की पेट्रोल पंप कर्मियों से ठगी की शिकायत लगी रहती है. लेकिन कैसा हो कि कोई ग्राहक ही पेट्रोल पंप वालों को चूना लगाने की कोशिश करे और उसका ये प्लान बड़े ही हास्यास्पद तरीके से फेल हो जाए. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कार चालक होशियारी दिखाते हुए बगैर भुगतान किए ही पेट्रोल पंप से भागने की कोशिश करता है, लेकिन उसके साथ जो होता है उसके बाद अब वो कभी किसी के साथ धोखाधड़ी करने का प्रयास नहीं करेगा.

पेट्रोल पंप पर बगैर पैसे दिए भाग रहा था कार चालक

वायरल हो रहे वीडियो में एक पेट्रोल पंप का सीन दिखाया गया है जो कि सीसीटीवी फुटेज है. फुटेज के अंदर पेट्रोल पंप पर एक सफेद रंग की कार आकर रुकती है. इसके बाद पेट्रोल पंप पर खड़े दो कर्मचारी उससे पूछताछ करके गाड़ी में फ्यूल डालने लगते हैं. जब फ्यूल डालने का काम पूरा हो जाता है तो कार चालक के मन में बेईमानी आती है और वो बगैर पैसे दिए ही वहां से भागने का मन बना लेता है, लेकिन पेट्रोल पंप पर खड़ा दूसरा कर्मचारी शायद कार चालक के इरादे भांप लेता है और जैसे ही कार चालक वहां से भागने लगता है वो लठ उठाकर कार के पीछे वाले शीशे पर हमला कर देता है. जिससे कार के पीछे का पूरा शीशा टूटकर बिखर जाता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DOABA X08 (@doaba_x08)

यूं सिखाया मजा

बगैर पैसे दिए भाग रहे कार चालक के लिए शायद ये सबसे बड़ी मूर्खता होगी कि चंद पैसों के पेट्रोल के पीछे उसने कम से भी कम अपनी कार में 5 हजार रुपये का नुकसान करवा लिया. पेट्रोल पंप पर हुई ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. यूजर्स वीडियो को लेकर जमकर मजे लेते दिखाई दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: लड़की ने चलती ट्रेन की छत पर डांस कर किया हैरान, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

यूजर्स बोले, मजा आ गया

वीडियो को doaba_x08 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....ले भाई, ले लिया पूरा बदला. एक और यूजर ने लिखा...500 रुपये के पीछे 5 हजार का नुकसान करवा बैठा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....मेरे दिल को तो तसल्ली मिल गई, मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर 'देसी सुपरमैन' बना स्कूटी सवार, बोलेरो के बोनट पर ऐसे की लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने' रिएक्शन टाइम की हुई जंग- देखिए फिर किसने मारी बाजी- वीडियो वायरल
'बिल्ली और किंग कोबरा आमने सामने' रिएक्शन टाइम की हुई जंग- देखिए फिर किसने मारी बाजी
'गजब का टैलेंट है' जिस कड़ाही में तली पकोड़ियां उसी में बना डाली चाय- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
'गजब का टैलेंट है' जिस कड़ाही में तली पकोड़ियां उसी में बना डाली चाय- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
'जानू सांप बना दो सांप' बाइक को नागिन की तरह लहरा रहे छपरियों का बना भूत- वीडियो वायरल
'जानू सांप बना दो सांप' बाइक को नागिन की तरह लहरा रहे छपरियों का बना भूत- वीडियो वायरल
Video: 'ये तो हद हो गई' पाकिस्तान ने लॉन्च की साइकिल एंबुलेंस, वीडियो देख यूजर्स ने पटका सिर
'ये तो हद हो गई' पाकिस्तान ने लॉन्च की साइकिल एंबुलेंस, वीडियो देख यूजर्स ने पटका सिर

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget