एक्सप्लोरर

इतनी जल्दबाजी ठीक नहीं! सामने से आ रही थी ट्रेन, फिर भी शख्स ने पटरी पर दौड़ाई कार, फाटक को तोड़कर भागा- VIDEO

शख्स कार को भगाता हुआ दूसरी तरफ ले तो आया, लेकिन उसने देखा कि वहां फाटक गिरा हुआ था. अब उसके पास दो ऑप्शन्स थे. या तो वो फाटक के उठने का इंतजार करता या फाटक को तोड़कर अपनी गाड़ी भगाता.

दुनिया में सड़क हादसों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. क्योंकि आजकल लोग हर जगह जल्दी पहुंचने की होड़ में रहते हैं और यही जल्दबाजी सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम देने का कारण बनती है. आपने सड़कों पर लोगों को रेड लाइट जंप करते हुए तो लाखों बार देखा होगा. आज रेलवे फाटक जंप करने वाले को भी देख ही लीजिए. यह जानते हुए कि ट्रेन अपनी राह में आने वाली किसी भी गाड़ी को रौंदकर आराम से उसकी चटनी बना सकती है, इसके बावजूद एक शख्स ने सामने से आ रही ट्रेन को नजरअंदाज करके फाटक से गाड़ी निकालने की कोशिश की. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग किस कदर लापरवाही करते हैं और अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन आने वाली है, इसलिए ट्रैफिक को फाटक गिराकर रोका गया है. हालांकि एक शख्स इतनी जल्दबाजी में था कि अपनी कार को बेखौफ भगाता हुआ पटरी की दूसरी तरफ ले आया. शख्स ने एक बार भी यह नहीं सोचा कि अगर ट्रेन से कार की टक्कर हो गई होती तो उसका क्या हाल होता. वो तो बस अपनी ही धुन में मग्न था. 

फाटक तोड़कर निकाली कार

शख्स कार को भगाता हुआ दूसरी तरफ ले तो आया, लेकिन उसने देखा कि वहां फाटक गिरा हुआ था. अब उसके पास दो ऑप्शन्स थे. या तो वो ट्रेन के गुजरने और फाटक के उठने का इंतजार करता या फाटक को तोड़कर अपनी गाड़ी को भगाता. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शख्स ने दूसरा ऑप्शन चुना. वह बंद फाटक से ही अपनी कार को निकालने लगा. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि फाटक काफी नीचे है. इसलिए कार को निकालना मुश्किल था. लेकिन शख्स पर तो जैसे जल्दी निकलने की धुन सवार थी. उसने अपनी कार को निकालने के लिए सीधा फाटक को तोड़ना शुरू कर दिया. बाकी का हाल तो आप वीडियो में देख ही सकते हैं कि शख्स कैसे फाटक को तोड़ता हुआ निकल गया. 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जिस वक्त शख्स अपनी कार फाटक से निकालने की कोशिश कर रहा होता है, ठीक उसी वक्त एक व्यक्ति उसके कार की नंबर प्लेट की फोटो खींच लेता है. यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने शख्स की इस हरकत पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और इसे सरासर लापरवाही बताया है.

ये भी पढ़ें: 'मां' बनी बेटे की जान की दुश्मन! कार से अपने ही 'जिगर के टुकड़े' को मारी जोरदार टक्कर, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget