एक्सप्लोरर

दुल्हन ने गुलाब जामुन खिलाया तो दूल्हे ने फाड़ दिया पूरा मुंह, यूजर्स बोले- जन्म से भूखा है बेचारा!

Viral Video: दुल्हन गुलाब जामुन को खिलाने में समय ले रही होती है तो दूल्हे भैया अपने चेहरे के भाव से दुल्हन को मानो कह रहे हों, अरे खिला दे यार, कब खिलाएगी, सुबह पनवेल निकलना है.

Trending Video: बारिश के मौसम ने देश में शादी ब्याह पर रोक लगा दी है. बरसात के मौसम में लोग शादी ब्याह करने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों हुए शादी ब्याह के कुछ वीडियो अब तक लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इसमें दूल्हे का गुलाब जामुन के प्रति प्रेम दिखाया गया है जिसे देखकर दूल्हे को ट्रोल भी होना पड़ रहा है. ऐसा क्या कर दिया दूल्हे ने कि उसे नेटिजन्स ट्रोल कर रहे हैं. खुद ही देख लीजिए.

दूल्हे का जागा फूड ऑर्गेज्म

वायरल वीडियो एक शादी समारोह का है, आसपास का माहौल देखकर लग रहा है कि शादी की रस्में निपट गई हैं और अब अंत में दूल्हा दुल्हन खाना खाने टेबल पर बैठे हैं. अब दूल्हे राजा को इस वक्त का इंतजार पता नहीं कब से था, और वह अपनी भूख को रोक ना पाए और चढ़ बैठे गुलाब जामुन पर. पास में बैठी दुल्हन उन्हें गुलाब जामुन खिला ही रही होती है कि दूल्हे राजा अपना पूरा का पूरा मुंह खोलकर अपने अंदर गुलाब जामुन के स्वागत की तैयारी कर बैठते हैं. लेकिन दुल्हन को समझ नहीं आता कि रसीले गुलाब जामुन को उठाएं कैसे. जैसे ही दुल्हन गुलाब जामुन को उठाती है, दूल्हे राजा का पूरा फूड ऑर्गेज्म जाग जाता है और गप से वो इसे लपक लेते हैं.

देखें वीडियो

चेहरे के भाव से दिखी खाने की लालसा

जब दुल्हन गुलाब जामुन को खिलाने में समय ले रही होती है तो दूल्हे भैया अपने चेहरे के भाव से दुल्हन को मानो कह रहे हों, अरे खिला दे यार, कब खिलाएगी, सुबह पनवेल निकलना है. दूल्हा गुलाब जामुन को इस तरह निहार रहा था जैसे कि गुलाब जामुन ही उसकी पहली मोहब्बत हो. शादी ब्याह में अक्सर जोड़ों को कुछ खाने का समय नहीं मिलता है, और वो अपनी पूरी ताकत रात को खाने के वक्त लगाते हैं. दूल्हे राजा ने भी कुछ ऐसा ही किया. गुलाब जामुन के लिए ऐसा मुंह खोला कि मानों ऐलान हो गया कि यह दुनिया का आखिरी गुलाब जामुन है. दूल्हे के इस एक्सप्रेशन को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स उसे ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं.

गुलाब जामुन खाते ही तृप्त हुआ दूल्हा

जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे के मुंह में गुलाब जामुन रखा, दूल्हे के चेहरे के भाव ऐसे थे जैसे उसकी शादी का खर्चा एक गुलाब जामुन से वसूल हो गया हो. गुलाब जामुन का स्वाद लेते हुए दूल्हे राजा तृप्त दिखाई दिए जैसे कि अब उन्हें दुनिया में किसी और शय की हाजत ही नहीं है. दुल्हन भी कहीं ना कहीं दूल्हे राजा से नाराज तो हुई होगी, क्योंकि गुलाब जामुन के स्वाद के आगे उन्हें दुल्हन का श्रृंगार भी फीका लग रहा था.

बेचारा जन्मजात से भूखा है

वीडियो को Umesh Govind Prajapati  नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 5.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स वीडियो पर दूल्हे के मजे लेते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..दूल्हा बेचारा जन्मजात भूखा है. एक और यूजर ने लिखा...अरे बहन जल्दी खिला, वरना वो भूखा मर जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इतना मुंह तो दहेज मांगते वक्त भी नहीं खोला होगा.

यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो में दावा- 20 ही दिन का था अक्टूबर 1582 का महीना, आखिर क्या है सच?

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
ट्रेन के जनरल कोच में 'लेडी पॉकेटमार' पलक झपकते ही उड़ाया शख्स का मोबाइल, चोरी का वीडियो वायरल
ट्रेन के जनरल कोच में 'लेडी पॉकेटमार' पलक झपकते ही उड़ाया शख्स का मोबाइल, चोरी का वीडियो वायरल

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget